मुंबई में 40 से 50 मंजिल बड़ी इमारतें हैं, लेकिन इनमें कोई मराठी नजर नहीं आता है - शरद पवार
There are 40 to 50 storey buildings in Mumbai, but no Marathi is seen in them - Sharad Pawar
महाराष्ट्र में इस साल के अंत में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। इनमें मुंबई के बहुप्रतीक्षित बीएमसी चुनाव भी शामिल हैं। चुनावों से पहले राज्य में मराठी अस्मिता का मुद्दा तूल पकड़े हुए है। इसी मुद्दे पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की उम्मीद जताई जा रही है। महाराष्ट्र में हिंदी मराठी भाषा विवाद के बाद अब शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मुंबई में 40 से 50 मंजिल बड़ी इमारतें हैं, लेकिन इनमें कोई मराठी नजर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि मुंबई में टेक्सटाइल मिलें खत्म हो चुकी हैं। उनके इस बयान को मराठी कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है।
मुंबई: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। इनमें मुंबई के बहुप्रतीक्षित बीएमसी चुनाव भी शामिल हैं। चुनावों से पहले राज्य में मराठी अस्मिता का मुद्दा तूल पकड़े हुए है। इसी मुद्दे पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की उम्मीद जताई जा रही है। महाराष्ट्र में हिंदी मराठी भाषा विवाद के बाद अब शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मुंबई में 40 से 50 मंजिल बड़ी इमारतें हैं, लेकिन इनमें कोई मराठी नजर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि मुंबई में टेक्सटाइल मिलें खत्म हो चुकी हैं। उनके इस बयान को मराठी कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है।
अब नजर नहीं आते हैं
पुणे में किशोर पवार की जन्म शताब्दी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बोलते हुए पवार ने मिल कामगारों समेत कई मुद्दों पर बात की। शरद पवार ने कहा कि एक समय मुंबई में मिल कामगारों का बोलबाला हुआ करता था लेकिन आज वे नजर नहीं आते हैं। पवार ने कहा कि कभी मुंबई में कामगारों का बोलबाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्हाेंने कहा कि मैंने हमेशा से राज्य में कामगारों की समस्याओं को उठाने का प्रयास किया। सहकारी शक्कर कारखानों के कामगारों की समस्याओं को भी हल करने का प्रयास किया। इस दौरान बड़े पवार ने भारतीय राजनीतिज्ञ और श्रमिक संघ किशोर पवार के योगदान की काफी सराहना की। मुंबई में मराठियों की कमी के उनके बयान के अलग-अलग निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
इसी साल होने हैं चुनाव
महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद है। इसमें महायुति के गठबंधन के साथ महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के बीच कई जगह पर फ्रेंडली फाइट होने की बात कही जा रही है। मुंबई में बीएमसी चुनाव स्थानीय निकाय चुनावों के अंतिम चरण में होने क संभावना है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले से ही मराठी मुद्दों को उठा रहे हैं। अब शरद पवार के बयान ने नई हलचल मचा दी है, हालांकि कुछ राजनीतिक प्रेक्षक इसे सीनियर लीडर की चिंता के तौर पर देख रहे हैं।

