माहीम में 210 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

Woman arrested with 210 grams of MD drugs in Mahim, case registered

माहीम में 210 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज
Woman arrested with 210 grams of MD drugs in Mahim, case registered

मुंबई पुलिस ने माहीम-सायन लिंक रोड स्थित नया नगर झोपड़पट्टी ब्रिज के पास से 30 वर्षीय महिला फौजीया आजम राही को 210 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच।

मुंबई। माहीम पुलिस ने मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल की है। 19 अगस्त 2025 को माहीम-सायन लिंक रोड स्थित नया नगर झोपड़पट्टी ब्रिज के पास स्थित शॉप नंबर 62 से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम फौजीया आजम राही (30 वर्ष), निवासी – पीएमजीपी कॉलोनी, धारावी, मुंबई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला अपने कब्जे में 210 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ बिक्री के उद्देश्य से रखी हुई थी।

Read More मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में महिम पुलिस स्टेशन के एलएंडओ (L&O) पुलिस इंस्पेक्टर आशीष जाधव और उनकी टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

Read More मुंबई : खुद को भगवान शिव का अवतार बतानेवाला अशोक खरात निकला बड़ा खिलाड़ी, ईडी की दायर की चार्जशीट, जानिए क्या

आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के तार किस ड्रग्स सप्लायर नेटवर्क से जुड़े हैं।

Read More मुंबई : करोड़ों खर्च हुए, पर नहीं बदला मुंबई की मीठी नदी का भाग्य, अब भी भरी खर-पतवार, प्लास्टिक और कचरा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली