बीड़ जिले के गेवराई में मराठा आंदोलनकारियों ने एक एसटी बस को, तीन गिरफ्तार

Maratha agitators destroy an ST bus in Gevrai of Beed district, three arrested

बीड़ जिले के गेवराई में मराठा आंदोलनकारियों ने एक एसटी बस को, तीन गिरफ्तार

 

मुंबई। बीड़ जिले के गेवराई में मराठा आंदोलनकारियों ने एक एसटी बस को आग लगा दी. फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है. मामले की छानबीन पुलिस कर रही है.

Read More मुंबई: कृषि लोन माफी योजना के नियमों में ढील का शरद पवार ने किया स्वागत

जानकारी के अनुसार देर रात एसटी बस छत्रपति संभाजीनगर से लातूर के अहमदपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही बस गेवराई इलाके में पहुंची, तभी मराठा आंदोलनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बस को रोक दिया. इसके बाद आंदोलनकारियों ने बस में सफर कर रहे सभी पैसेंजर्स को नीचे उतारने के बाद बस में आग लगा दी. मराठा क्रांति मोर्चा ने भी बीड़ जिले में जालना लाठीचार्ज के विरोध में कई जगह प्रदर्शन जारी रखा है. इसे देखते हुए पुलिस ने धुले-सोलापुर हाईवे, बीड-अहमदनगर, बीड-परली, माजलगांव-परभणी, कल्याण-विशाखापत्तनम, खामगांव-पंढरपुर, अहमदपुर-पटोदा हाईवे आदि महत्वपूर्ण सड़कों और हाईवे पर पुलिस तैनात की गई है.

Read More मुंबई : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें

Tags: