४० नवनिर्वाचित विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले...

Criminal cases against 40 newly elected MLAs...

४० नवनिर्वाचित विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले...

भाजपा के कुल १५६ नवनिर्वाचित विधायकों में से २० विधायक ऐसे हैं, जिनके ऊपर हत्या की कोशिश व रेप जैसे संगीन जुर्म दर्ज हैं। विधानसभा के कुल १८२ नवनिर्वाचित विधायकों में ४० विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन ४० में से २९ पर संगीन जुर्म दर्ज हैं।

अमदाबाद : हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज करने के बाद आज भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मगर भाजपा की इस जीत में उसके कुछ दागी चेहरे छिप गए हैं।

भाजपा के कुल १५६ नवनिर्वाचित विधायकों में से २० विधायक ऐसे हैं, जिनके ऊपर हत्या की कोशिश व रेप जैसे संगीन जुर्म दर्ज हैं। विधानसभा के कुल १८२ नवनिर्वाचित विधायकों में ४० विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन ४० में से २९ पर संगीन जुर्म दर्ज हैं।

Read More मुंबई: कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध - केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे

बता दें कि १८२ विधायकों में से करीब ४० के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। यह जानकारी ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ और ‘गुजरात इलेक्शन वॉच’ ने उनके हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर दी है।

Read More मुंबई ; मनसे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अविनाश जाधव को किया डिटेन, कई पदाधिकारी नजरबंद

एडीआर के मुताबिक इन ४० में से २९ (कुल १८२ में से १६ फीसदी) के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं जैसे हत्या की कोशिश, रेप आदि। इन २९ में से २० भाजपा, चार कांग्रेस व दो आम आदमी पार्टी से हैं। इनके अलावा एक निर्दलीय और एक सपा का विधायक है।

Read More मुंबई, ठाणे, वसई, वाशी और पनवेल में 123 वाहनों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई; 78 बाइक टैक्सियाँ ज़ब्त

गुजरात विधानसभा के आठ दिसंबर को घोषित हुए चुनाव नतीजों में भाजपा को १५६ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस के १७ और आप के पांच उम्मीदवार जीते। एडीआर के मुताबिक भाजपा के १५६ विधायकों में से २६ (१७ फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले लंबित होने की घोषणा की है। एडीआर चुनाव सुधारों के लिए काम करता है और सभी १८२ नवनिर्वाचित विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट तैयार करता है।

Read More मुंबई : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ बयान को लेकर कामरा के खिलाफ पुलिस जांच जारी; गिरफ्तार नहीं किया जाएगा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News