अभिनेत्री कैटरीना कैफ से करना चाहता था शादी, दी थी धमकी…मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wanted to marry actress Katrina Kaif, was threatened… arrested by Mumbai Police
मुंबई : पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड सितारों को धमकी देने का सिलसिला बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद अभिनेता विकी कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए धमकी देनेवाले शख्स को गिरफ्तार करके उसे सलाखों के पीछे डाल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता विकी कौशल ने धमकी मिलने के बाद सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में तुरंत जांच शुरू कर दी और आरोपी तक पहुंच गई। उक्त आरोपी ने कैटरीना को ऑनलाइन धमकी दी थी।
पुलिस ने धमकी देनेवाले इस शख्स को कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई में एक स्ट्रगलिंग एक्टर है और फिल्मों में काम पाने की कोशिश कर रहा है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह कैटरीना कैफ से एकतरफा प्यार करता है।
वह फेंक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर कैटरीना को धमकी दिया करता था। वह लखनऊ का रहनेवाला है और उसने अपने मीडिया अकाउंट पर कैटरीना को अपनी वाइफ और गर्लफ्रेंड बताया था। आरोपी ने यहां खुद के साथकैटरीना की मॉफ्र्ड फोटो भी लगा रखी थी।
रिपोट्र्स के मुताबिक, विकी कौशल ने मुंबई पुलिस में शिकायत की थी कि एक शख्स उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन अब यह शख्स एक्ट्रेस और उनके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा।
इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विकी कौशल ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गौरतलब है कि पिछले दिनों पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों ने सलमान खान को मारने की प्लानिंग बनाई थी। जांच में पता चला कि हत्यारे सलमान खान के काफी नजदीक तक पहुंच चुके थे।
इसे ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने फुर्ती दिखाई और कैटरीना पर अश्लील कमेंट करने और जान से मारने की धमकी देनेवाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा ५०६ (२) और ३५४ (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आईटी एक्ट ६७ के तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


