सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सनकी सीरियल किलर को डीबी मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सनकी सीरियल किलर को डीबी मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार

Read More मुंबई : खुद को भगवान शिव का अवतार बतानेवाला अशोक खरात निकला बड़ा खिलाड़ी, ईडी की दायर की चार्जशीट, जानिए क्या

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

मुंबई : मुंबई और गोवा में हत्या को अंजाम देनेवाले एक सनकी सीरियल किलर को डीबी मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीबी मार्ग पुलिस के अनुसार ५५ वर्षीय गजानन पवार (५५) की हत्या के आरोप में २३ वर्षीय आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुंबई से लेकर गोवा तक कई हत्याओं को अंजाम दे चुका है।
डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप खुडे ने बताया कि २१ जून को गिरगांव चौपाटी के पास गजानन का शव मिला था। उनका सिर पत्थरों से कुचला हुआ था लेकिन आस-पास से कोई सुराग पुलिस के हाथ नहींr लगे थे। पुलिस ने इस हत्या को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू किया।

Read More माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास और रेलवे स्टेशन सहित अन्य इलाकों में लगे सीसीटीवी वैâमरों को खंगालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस को बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाहर जाते दिखाई दिया। पुलिस ने जांच की तो वह कचरा उठाने वाला है, ऐसी जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि बांद्रा के होटल बालाजी के बाहर सामाजिक संस्थाओं द्वारा दिया जाने वाला खाना खाने आता है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने बांद्रा परिसर में जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ही गजानन की हत्या की है। इसके साथ ही उसने एक और चौंका देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि गोवा में भी इसी तरह से इसने एक व्यक्ति की हत्या पत्थर से कुचलकर की है। इसकी जानकारी डीबी मार्ग पुलिस ने गोवा पुलिस को दी। आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने पर कोर्ट ने पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेजा है।

Read More मुंबई: बीएमसी जी-नॉर्थ वार्ड के फेरीवालों को मिला डिजिटल QR Code ID कार्ड, अब सम्मान से कर सकेंगे व्यवसाय


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली