प्रवीण दरेकर की शिकायत पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बड़ा एक्शन…

प्रवीण दरेकर की शिकायत पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बड़ा एक्शन…

Rokthok Lekhani

Read More ​'सामना' में शिवसेना (UBT) का बीजेपी पर प्रहार: "खतरे में है लोकतंत्र, दिख रहे हैं सत्तावादी बदलाव के संकेत"

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर की शिकायत पर सरकार के फैसलों के बारे में जानकारी मांगी है. राज्यपाल के प्रमुख सचिव संतोष कुमार ने बताया कि राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों (जीआर) और परिपत्रों की पूरी जानकारी देने के लिए कहा है. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अल्पमत में होने के बाद भी ‘अंधाधुंध’ फैसले किए और सैंकड़ों करोड़ रुपये जारी करने का सरकारी आदेश दिया.

Read More उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका: सचिन अहीर शिंदे गुट में शामिल, विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए भरा नामांकन

महाविकास अघाड़ी की सरकार में सहयोगी दल नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस द्वारा नियंत्रित विभागों से 22-24 जून तक विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के सरकारी आदेश जारी करने के बाद राज्यपाल के दफ्तर ने जानकारी देने संबंधी निर्देश दिया. मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फैसलों की जांच कराने की मांग की थी. विपक्ष का आरोप है कि अल्पमत में चल रही सरकार, इस तरह कै फैसले कैसे ले रही है.

Read More  पुणे : महाराष्ट्र में UCC नियमों के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित

प्रवीण दरेकर ने आरोप लगाय कि सरकार, जल्दीबाजी में फैसले कर रही है. महाराष्ट्र में एक हफ्ते से अधिक वक्त से राजनीतिक संकट जारी है और विपक्ष का आरोप है कि राज्य की महाविकास अघाड़ी की सरकार अल्पमत में है. शिवसेना के 36 से अधिक विधायक, एकनाथ शिंदे की अगुवाई में बागी हो गए हैं. फिलहाल ये सारे विधायक, गुवाहाटी में टिके हुए हैं. वहीं शिवेसना का दावा है कि बागी विधायकों में से कई उनके संपर्क में हैं.

Read More वेस्टर्न रेलवे अपडेट: उधवाड़ा-पारडी के बीच बैंक स्लाइड से मुंबई-सूरत रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश