चेंबूर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी विधायक मंगेश कुडलकर के कार्यालय में की तोड़फोड़…
By: Rokthok Lekhani
On
trong>Rokthok Lekhani
मुंबई: महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में जारी राजनीतिक संकट के बीच आज शनिवार को कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के खेमें में जाकर शमिल हुए एक विधायक पर नाराज शिवसैनिकों ने मुंबई में अपना गुस्सा निकला. चेंबूर से विधायक मंगेश कुडलकर के कार्यालय में आज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की, जिसका वीडियो सामने आया है. बता दें कि बीते 23 जून को कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे में सावंतवाड़ी से विधायक दीपक केसकर, चेंबूर से विधायक मंगेश कुडलकर और दादर से विधायक सदा सर्वंकर सुबह मुंबई से गुवाहाटी पहुंचे थे.
Today's Epaper
Tags:


