पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र में चल रही है परिवर्तन की लहर…

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र में चल रही है परिवर्तन की लहर…

Rokthok Lekhani

Read More सरकार से बातचीत बेनतीजा, मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर शुरू किया बेमियादी अनशन

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में परिवर्तन की लहर चल रही है। बहुत जल्द राज्य में लोकाभिमुख सरकार का गठन होगा। इसके लिए उनका प्रयास जारी रहने वाला है। देवेंद्र फडणवीस ने विधानपरिषद चुनाव में सभी पांचों उम्मीदवारों के जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा को 123 वोट मिले थे, जो विधानपरिषद में बढ़कर 134 हो गए हैं।

Read More संजय राउत और राज ठाकरे के बीच गुप्त मुलाकात, 'ऑपरेशन टाइगर' के बीच महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज

उन्होंने कहा कि अन्य दलों के जिन विधायकों ने भाजपा को सहयोग दिया है, वे सभी को जानते हैं, सभी का अभिनंदन करते हैं। फडणवीस ने कहा कि इस चुनाव में बीमार होने के बाद भी भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप तथा मुक्ताताई तिलक मतदान के लिए आईं, इसलिए इन दोनों का भी आभार व्यक्त करते हैं। फडणवीस ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार में समन्वय का अभाव है।

Read More महाराष्ट्र एफडीए और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जालना में 1,080 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त

विकास काम न होने से आघाड़ी सरकार के सहयोगी दलों में नाराजगी फैली हुई है। इस चुनाव में नाराज विधायकों ने वोटिंग के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई है। नाराजगी अगर इसी तरह चलती रही तो क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास यात्रा को देखकर महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए है और उनका संघर्ष राज्य में भाजपा की सत्ता में आने तक जारी रहेगा।

Read More पुणे : UBT सेना के 6 सांसदों के विलय पर शाइना NC का बयान


Tags: