म्हाडा के घरों के लिए नहीं करना होगा इंतजार…गोरेगांव में बनाए जा रहे हैं पांच हजार घर

म्हाडा के घरों के लिए नहीं करना होगा इंतजार…गोरेगांव में बनाए जा रहे हैं पांच हजार घर

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार

मुंबई:महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की लॉटरी में नाम आने के बाद भी विजेताओं को वर्षों अपने घर का इंतजार करना पड़ता है। मुंबई में म्हाडा की आगामी लॉटरी के विजेताओं को घरों का पजेशन हासिल करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। फरवरी 2023 तक म्हाडा द्वारा मुंबई में 2683 घरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Read More मुंबई मुहर्रम जहर कैप्सूल मामला: फैयाज प्रेमजी को और पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

लोगों का घरों का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा द्वारा गोरेगांव में 5 हजार घरों का निर्माण किया जा रहा है। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गोरेगांव में 2683 घरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर चल रहा है। फरवरी 2023 तक लोगों को पजेशन देने के लिए यह घर तैयार हो जाएंगे। गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने दिवाली तक मुंबई में म्हाडा के 3 हजार घरों की लॉटरी जारी करने की घोषणा की है।

Read More मुंबई: टीईटी पेपर लीक केस में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई

ऐसे में लोगों को घर का पजेशन कब मिलेगा, इसकी चिंता सताने लगी थी। लेकिन म्हाडा के लॉटरी विजेताओं को घरों की चाभी हासिल करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। म्हाडा द्वारा पहाड़ी गोरेगांव में हर वर्ग के नागरिकों के लिए घर तैयार किए जा रहे हैं। म्हाडा द्वारा गोरेगांव में 322 वर्ग फीट, 482 वर्ग फीट, 785 वर्ग फीट और 978 वर्ग फीट के घर तैयार हो रहे हैं।

Read More मुंबई में कमजोर पड़ा मानसून, पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का पूरा हाल-चाल

लोगों का अपने आशियाने का ख्याब पूरा करने के लिए म्हाडा गोरेगांव में 18 एकड़ परिसर में 5 हजार घरों का निर्माण कर रही है। 5 हजार घरों में से करीब 3 हजार घर अगले साल के आरंभ तक बन कर तैयार हो जाएंगे। म्हाडा के घरों के आवेदन के लिए अब इनकम स्लैब की सीमा बढ़ा दी गई है। साथ ही, घरों का आकार भी तय कर दिया गया है। निम्नतम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए अब 6 लाख आय वाले आवेदन कर सकेंगे, जो कि पहले 3 लाख रुपये थी। यह घर अब 322 वर्ग फीट के होंगे।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News