मुंबईकरों को राहत देने के लिए बीएमसी ने की पहल, गाड़ी पार्किंग के लिए दी जाएगी जगह

मुंबईकरों को राहत देने के लिए बीएमसी ने की पहल, गाड़ी पार्किंग के लिए दी जाएगी जगह

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: 3.75 करोड़ की हेरोइन जब्त, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : पार्किंग की समस्या से जूझ रहे मुंबईकरों को राहत देने के लिए बीएमसी ने पहल की है। जिन सोसायटियों के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है, ऐसे लोगों की लिस्ट बीएमसी ने फॉर्म भर कर मांगी है। पार्किंग की समस्या हल करने के लिए बीएमसी सर्वे कर रही है, उसी के तहत बीएमसी ने सोसायटियों से आवश्यकता के अनुसार जानकारी देने को कहा है। इस पहल से बीएमसी सोसायटी के नजदीक पार्किंग की उपलब्ध करा सकेगी।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी जो पार्किंग बनाएगी, उसका शुल्क सोसायटियों से एक साल पहले अडवांस ले लिया जाएगा। पार्किंग सुविधा सोसायटी से 500 मीटर की दूरी पर उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में पार्किंग की कितनी आवश्यकता है, इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। सोसायटी फॉर्म भर कर बताएगी कि उन्हें कितनी गाड़ियों की पार्किंग की आवश्यकता है, उसी हिसाब से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सोसायटियों में पार्किंग की सुविधा न होने पर कई बार लोग गाड़ियों को रोड की साइड में लगा देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है।

Read More मुंबई: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन के बिना वाहनों पर कार्रवाई शुरू

मुंबई में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक को रोकने के लिए पार्किंग की दिक्कत हल करना जरूरी है। जिन सोसायटियों में पार्किंग की सुविधा नहीं होगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पार्किंग मुहैया कराई जाएगी। मुंबई के सभी 24 वॉर्डों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। पार्किंग के लिए जमीन वॉर्ड के असिस्टेंट कमिश्नर की तरफ से दी जाएगी। पार्किंग के दौरान गाड़ियों का विवरण और सुरक्षा की जिम्मेदारी सोसायटियों के पदाधिकारियों की होगी।

Read More मुंबई : लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार - मेयर रितु तावड़े

दक्षिण मुंबई में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। यहां हुतात्मा चौक परिसर में स्थित एक पुरानी पार्किंग की जगह का विकास कर अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। इस पार्किंग की क्षमता अभी 56 गाड़ी पार्क करने की है। भूमिगत पार्किंग बनने के बाद उसमें 200 गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी। इस पर 53 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसी तरह, माटुंगा पूर्व में स्टेशन के पास बीएमसी की पार्किंग है, वहां रोबोटिक एलिवेटेड पार्किंग बनाए जाने की योजना है। यहां अभी 100 गाड़ी पार्क होती हैं। नई पार्किंग बनने के बाद यहां 400 गाड़ी पार्क की जा सकेंगी।

Read More मुंबई: इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव की तैयारी, मुंबई मनपा ने बनाई मेगा रणनीति


Tags: