मनपा की नोटिस के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे भाजपा नेता मोहित कंबोज

Rokthok Lekhani
मुंबई : मनपा ने भाजपा नेता मोहित कंबोज को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। मनपा की नोटिस के खिलाफ कंबोज हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्रवाई बदले की भावना से की गई है उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि कोर्ट में न्याय मिलेगा। मनपा द्वारा मोहित कांबोज को दी गई नोटिस में कहा गया है कि यदि आप 7 दिन में अवैध अवैध निर्माण नहीं हटाते हैं तो मनपा अवैध निर्माण पर तोड़क कार्रवाई करेगी।
मनपा ने सिलसिलेवार बताया है कि कहां-कहां अवैध निर्माण किया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कंबोज द्वारा उपलब्ध कराया गया कागजात भी अपर्याप्त है। कंबोज को मनपा ने तीन नोटिस दी है। मनपा ने 4 अप्रैल को पहली नोटिस में बताया था कि इमारत में कहां-कहां अवैध निर्माण हुआ है। मनपा द्वारा दी गई जानकारी में पार्किंग की जगह बेसमेंट में कार्यालय बना दिया गया है। जेनरेटर रूम के बगल में सुरक्षा गार्ड और ड्राइवरों के लिए जगह बनाई गई है।
अवैध रूप से लाइब्रेरी बनाई गई है। पार्किंग में शीशा लगाकर लोगों के ठहरने के लिए बनाया गया है। इमारत की पहली और नौवीं मंजिल पर भी अवैध निर्माण हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि इन सभी निर्माणों को कंबोज खुद ही तोड़ दें नहीं तो मनपा उन निर्माणों को तोड़ देगी। उसके लिए कंबोज को जुर्माना भरना पड़ेगा।


