देश में लगातार दूसरे दिन ब़ढ़े ४०% कोरोना मरीज…

देश में लगातार दूसरे दिन ब़ढ़े ४०% कोरोना मरीज…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में गहराया जल संकट: BMC ने स्विमिंग पूल और कंस्ट्रक्शन साइट्स का पानी रोका, कमर्शियल इस्तेमाल में 20% कटौती

मुंबई : देश में एक बार फिर से कोरोना महामारी ने उग्र रूप धारण कर लिया है। देश के विभिन्न राज्यों से लगातार दूसरे दिन भी कोविड-१९ से संक्रमित ४० फीसदी मरीज बढ़े हैं। इस तरह कुल एक्टिव केस बढ़कर ३२,४९८ पर पहुंच गया है। फिलहाल गनीमत यह है कि रिकवरी रेट भी ९८.९१ फीसदी पर बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल से केरल तक देश के २८ जिलों को रेड जोन घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं प्रभावित राज्यों से जमीनी स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

Read More ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती

हालांकि इन सबके बीच महामारी को नियंत्रित करने के लिए तमाम तरह के उपाय और प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई में १,७०२ मरीजों सहित पूरे महाराष्ट्र में कोविड के कुल २,८१३ नए मरीज मिले हैं, जबकि एक की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना फिर सिर उठा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर नया अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक २४ घंटे में ही कोरोना के दो हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि बीते २४ घंटे में कोरोना के ७,२४० नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान ८ लोगों की मौतें भी हुई हैं। बुधवार को भी कोरोना के मामलों में करीब ४१ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। गुरुवार को कोरोना के ५,२३३ मामले आए, जबकि बुधवार को ३,७१४ केस मिले थे।

Read More मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

कोरोना के सक्रिय मामलों ने लंबी छलांग लगाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि २४ घंटे में कोरोना से ३,५९१ लोगों की अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामले अब ३२,४९८ हो गए हैं। देश में कोरोना के अब तक कुल ४ करोड़ ३१ लाख ९७ हजार ५२२ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि कुल ४ करोड़ २६ लाख ४० हजार ३०१ लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से अब तक ५ लाख २४ हजार ७२३ लोगों की मौत भी हो चुकी है। अभी एक्टिव केस ०.०८ फीसद हो गया है। रिकवरी रेट ९८.७१ फीसदी और डेली पॉजिटिविटी दर २.१३ फीसदी हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर १.३१ प्रतिशत है।

Read More मुंबई : बोरीवली रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल

मुंबई मनपा के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल कुल १,७०२ नए मरीज मिले, जबकि एक की मौत हुई है। इसी तरह ७०३ लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। विभाग के अनुसार गुरुवार को मिले नए मरीजों में से १,६२४ यानी ९५ फीसदी मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। कल मिले नए मरीजों में से ७८ को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। इस तरह अब तक कुल ३२३ मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। शहर में कुल ७,९९८ सक्रिय मरीजों पर मनपा नजर बनाए हुए है।

बीते २४ घंटों में जहां १७,६४८ लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है, वहीं संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए ११,९११ लोगों को ट्रेस कर उन्हें क्वॉरंटीन किया गया है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी २,८१३ नए मामले मिले जबकि १,०४७ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल ११,५७१ सक्रिय मामले हैं। यहां संक्रमण दर ९.७३ फीसदी, रिकवरी रेट ९७.९८ फीसदी और मृत्यु दर १.८७ फीसदी है।


Tags: