मरीन लाइन्स और चर्चगेट रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल में २० वर्षीय छात्रा के साथ सरेआम शैतानी

मरीन लाइन्स और चर्चगेट रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल में २० वर्षीय छात्रा के साथ सरेआम शैतानी

Rokthok Lekhani

Read More ​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम

मुंबई : मरीन लाइन्स और चर्चगेट रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल के महिला डिब्बे में २० वर्षीय छात्रा के साथ सरेआम शैतानी किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा द्वारा पर्स नहीं दिए जाने पर एक चरसी ने उसके होंठ और नाक चबा लिए और चलती लोकल से उसे धक्का देने की कोशिश की। लेकिन छात्रा की हिम्मत और लोकल के यात्रियों की सूझ-बूझ से आरोपी को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

Read More मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन, 14 दैनिक और 16 स्पेशल ट्रेनों समेत कुल 30 सेवाएं रद

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब पीड़िता चर्चगेट रेलवे स्टेशन जाने के लिए प्रभादेवी स्टेशन से धीमी लोकल ट्रेन के द्वितीय श्रेणी के महिला डिब्बे में सवार हुई। वह इस बात से अनजान थी कि आरोपी भी उसी डिब्बे में बैठा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कचरा बीनने वाला गोरेगांव स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने के बाद सांताक्रुज में महिला डिब्बे में चढ़ गया और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) या जीआरपी पुलिस द्वारा बिना किसी रुकावट के मरीन लाइन्स तक लगभग ३० मिनट तक यात्रा करने में सफल रहा।

Read More मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू: 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

जैसे ही ट्रेन चर्नी रोड स्टेशन पहुंची, डिब्बे में पीड़िता सहित केवल दो महिलाएं थीं। चर्चगेट जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी महिला अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी। ट्रेन के चर्नी रोड से गुजरने के बाद आरोपी स्थिति का फायदा उठाकर पीड़िता के पास जाकर बैठ गया। महिला को असहजता महसूस हुई तो वह उठकर दरवाजे के पास खड़ी हो गई। तभी आरोपी ने लड़की के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

Read More मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर


Tags: