मुंबई में शराब के नशे में कार चालक ने मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन की हालत नाजुक

मुंबई में शराब के नशे में कार चालक ने मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन की हालत नाजुक

Rokthok Lekhani

Read More पायधुनी : डोकाडिया परिवार के घर से मिला चूहे मारने का ज़हर, पुलिस ने केक और स्प्रे भी जब्त किए

मुंबई : मुंबई में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कार चलाते हुए एक भाई-बहन को टक्कर मार दी। घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना माहिम कॉजवे पर हुई जब मोइज अंसारी और उसकी बहन एक स्कूटर पर सवार होकर दक्षिण मुंबई के डोंगरी जा रहे थे।

Read More बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर मुंबई पुलिस कॉन्स्टेबल बर्खास्त

माहिम पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “उनके स्कूटर को स्कोडा कार ने टक्कर मार दी, जिसे आमिर जावेद शेख नामक व्यक्ति चला रहा था। शेख और कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति दरायुस तिगिना को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहगीरों ने अंसारी और उसकी बहन को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अंसारी को मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया। महिला की हालत नाजुक है।”

Read More गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 234 अवैध संरचनाएं हटाई गईं, काम को मिली रफ्तार

उन्होंने कहा, “हमें कार में शराब की बोतलें मिलीं और दोनों आरोपियों की चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि उन्होंने अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। हमने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है।”

Read More राज्यसभा के लिए छगन भुजबल का नाम चर्चा में, समीर भुजबल को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें तेज


Tags: