निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति को नौ जून तक नहीं किया जाएगा गिरफ्तार- मुंबई पुलिस

निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति को नौ जून तक नहीं किया जाएगा गिरफ्तार- मुंबई पुलिस

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में CNG फिर महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग तेज

मुंबई : मुंबई पुलिस ने बुधवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया कि वह निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को नौ जून तक गिरफ्तार नहीं करेगी. ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने से जुड़े विवाद के एक मामले में राणा दंपति की जमानत रद्द करने का अनुरोध करते हुए पुलिस की ओर से दायर याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख नौ जून है.

Read More दहिसर पुलिस का कमाल! CEIR और एक्सेल रिकॉर्ड की मदद से 3,500 से ज्यादा खोए मोबाइल बरामद

राणा दंपति ने कहा था कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने 23 अप्रैल को नवनीत और रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया था. विशेष न्यायाधीश आर. एन. रोकड़े ने पांच मई को कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत दे दी थी.

Read More महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा तेज, उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की अहम बैठक

न्यायाधीश ने यह भी कहा था कि अगर दंपति ने इस तरह का अपराध दोबारा किया तो जमानत रद्द कर दी जाएगी.
मुंबई पुलिस ने नौ मई को विशेष अदालत का रुख कर कहा था कि दंपति की जमानत रद्द कर देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने जमानत की शर्तों का कथित तौर पर उल्लंघन किया है. पुलिस की याचिका पर बुधवार को महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा और बडनेरा विधायक रवि राणा ने एक संयुक्त जवाब दाखिल किया.

Read More भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: पनवेल जंक्शन का दबाव कम करने के लिए 172 करोड़ रुपये की नई रेल लाइन को मंजूरी

दंपत्ति ने इसमें कहा है कि उन्होंने न तो पुलिस की जांच में हस्तक्षेप किया है और न ही सार्वजनिक तौर पर इस मामले से जुड़ा कोई बयान दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जमानत रद्द करने के लिए कोई मजबूत कारण बताने में नाकाम रही. राणा दंपति के इस जवाब के बाद पुलिस ने अदालत को दिए बयान में कहा कि अगली सुनवाई तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. विशेष अदालत ने मामले को नौ जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया.


Tags: