मनपा अस्पतालों में दवा उपलब्ध न होने से मरीजों का बुरा हाल…

मनपा अस्पतालों में दवा उपलब्ध न होने से मरीजों का बुरा हाल…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में मानसून से पहले बड़ा अलर्ट: MHADA ने 82 बेहद खतरनाक Cessed Buildings चिन्हित कीं, रहवासियों को खाली करने की प्रक्रिया शुरू

मुंबई: मनपा अस्पतालों में मरीजों को दवा के लिए जेब खाली करनी पड़ रही है। अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने से डॉक्टर मरीजों को बाहर से दवा लाने के लिए लिख रहे हैं, जिससे मरीजों की जेब खाली हो रही है। मनपा अस्पतालों में दवा उपलब्ध नहीं होने को लेकर मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल के काम काज पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मनपा का काम काज प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल देख रहे है।

Read More मुंबई: समुद्र में ऑयल टैंक की सफाई के दौरान चीफ ऑफिसर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मनपा प्रशासन का काम काज 7 मार्च को खत्म हो जाने के बाद मनपा के काम काज की पूरी जिम्मेदारी मनपा आयुक्त पर है। आपतालों में मरीजों को दवा न मिलने की शिकायत पूर्व मनपा विरोधी पक्ष नेता रविराज़ा ने मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर की है। रविराजा ने आरोप लगाया है कि मनपा के चार प्रमुख अस्पतालों सहित उपनगरीय अस्पताल और सबसे बुरा हाल तो दवाखानों का है जहां छोटी मोटी बीमारी से पीड़ित मरीज सिर्फ दवा लेने के लिए ही आते हैं।

Read More सांगवी में लापता लड़की मामले की जांच पर रोहित पवार ने उठाए सवाल, कार्रवाई तेज करने की मांग

अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने का कारण मनपा द्वारा मंजूर किए गए टेंडर का वर्क ऑर्डर नहीं दिया। जिससे अस्पतालों को दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मनपा ने दवा खरीदी के लिए नया टेंडर भी निकाल रही है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल प्रशासक के रूप में काम करने की शुरुआत के बाद एक माह तक कोई निर्णय नहीं ले सके, जिससे अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

Read More विक्रोली फुट ओवर ब्रिज में देरी पर यात्रियों का सवाल, मंजूरी का इंतजार जारी


Tags: