बंबई उच्च न्यायालय ने जेल के कैदियों के लिए वॉयस एवं वीडियो कॉल की सुविधा पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा

बंबई उच्च न्यायालय ने जेल के कैदियों के लिए वॉयस एवं वीडियो कॉल की सुविधा पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने जेल के कैदियों के लिए उनके परिजन तथा वकीलों से बातचीत करने के वास्ते वॉयस तथा वीडियो कॉल की सुविधा दोबारा शुरू करने का अनुरोध करने संबंधी एक याचिका पर सोमवार को महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता एवं न्यायमूर्ति वी जी बिष्ट की खंडपीठ ने कहा कि यह एक अहम मुद्दा है और हर कोई कैदी से मिलने जेल नहीं जा सकता।

Read More नासिक : टीसीएस बीपीओ में महिला उत्पीड़न के आरोपों पर एनसीडब्ल्यू सख्त !

न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा, ‘‘ यह जरूरी मामला है। हर कोई जेल नहीं जा सकता…..वॉयस और वीडियो कॉल सुविधा की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती?’’

Read More मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत

अदालत ने अतिरिक्त सरकारी वकील ए आर पाटिल को सरकार से इस संबंध में निर्देश लेने को कहा और मामले की अगली सुनवाई के लिए चार मई की तारीख निर्धारित की।

Read More मुंबई  : महाराष्ट्र एचएससी 2026 रिजल्ट जारी, 89.79% पास प्रतिशत; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

यह जनहित याचिका गैर सरकारी संगठन ‘पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टी’ ने दाखिल की थी और दावा किया था कि जेल के कैदियों के लिए वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा जानबूझ कर और मनमाने तरीके से 2021में बंद कर दी गयी थी।

Read More नासिक TCS केस: निदा खान को नहीं मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट ने कहा—गंभीर और संगठित मामला

याचिका में कहा गया है कि वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा उन कैदियों के लिए सुविधाजनक हैं जो अपने शहर से बाहर की जेलों में बंद हैं।

Tags: