परमबीर सिंह मामले के दस्तावेज महाराष्ट्र पुलिस ने सीबीआई को सौंपे

परमबीर सिंह  मामले के  दस्तावेज  महाराष्ट्र पुलिस ने सीबीआई को  सौंपे

मुंबई:मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के विभिन्न मामलों की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस ने सभी संबंधित दस्तावेज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई को सौंप दिए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने कदाचार और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सिंह के खिलाफ कई मामलों में जांच पिछले महीने सीबीआई को सौंप दी थी।

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

न्यायालय ने निर्देश दिया था कि पांच प्राथमिकियों और तीन प्रारंभिक जांच (पीई) से जुड़ी जांच को सभी रिकॉर्ड्स के साथ सीबीआई को सौंपा जाए।

Read More मुंबई: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों के सभी दस्तावेज उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सीबीआई को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिंह के खिलाफ मुंबई और पड़ोसी ठाणे में विभिन्न पुलिस थानों में वसूली के कई मामले दर्ज किए गए हैं।

Read More मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट

उन्होंने बताया कि राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने और ठाणे के कोपरी थाने और बाजारपेठ थाने में दर्ज मामले की जांच कर रहा था।

Read More मुंबई:  वांगचुक मामले पर उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला

गौरतलब है कि सिंह वसूली, भ्रष्टाचार और कदाचार के कई मामलों का सामना कर रहे हैं और उन्हें एंटीलिया बम मामले से कथित तौर पर ठीक तरीके से नहीं निपटने को लेकर मुंबई पुलिस प्रमुख पद से हटा दिया गया था।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश