shop
Maharashtra 

नवी मुंबई की फोटोकॉपी दुकान में फॉर्म मिलने के बाद पांच बीएलओ निलंबित

नवी मुंबई की फोटोकॉपी दुकान में फॉर्म मिलने के बाद पांच बीएलओ निलंबित नवी मुंबई के खारघर इलाके में एक फोटोकॉपी की दुकान से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े 3,400 गणना प्रपत्र बरामद होने के बाद पांच बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को निलंबित कर दिया गया। इस घटना के बाद शिवसेना (उबाठा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शिवसेना (उबाठा) कार्यकर्ताओं ने खारघर स्थित एक दुकान पर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके बारे में उनका दावा है कि वह भाजपा की युवा इकाई का पदाधिकारी है। आरोप है कि वह दुकान में एसआईआर प्रपत्र फोटोकॉपी करा रहा था।
Read More...
Maharashtra 

गोंदिया : शराब की दुकान बंद कराने की मांग पर ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

गोंदिया : शराब की दुकान बंद कराने की मांग पर ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक गांव के लोगों ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह मामला तब बढ़ गया जब पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संतोष डोनोडे को गिरफ्तार करने की कोशिश की।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज मुंबई के खार वेस्ट स्थित व्यस्त लिंकिंग रोड पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कंक्रीट का स्लैब गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ग्रांट रोड निवासी नीरव निसार और मध्य प्रदेश से शादी में शामिल होने आए उनके दोस्त हर्ष पोरवाल एक दुकान के बाहर सनग्लासेस खरीदने के लिए रुके थे। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : ज्वेलरी शॉप पर सनसनीखेज लूट की वारदात; दुकान में घुसकर लूटपाट; दुकान मालिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया

मुंबई : ज्वेलरी शॉप पर सनसनीखेज लूट की वारदात; दुकान में घुसकर लूटपाट; दुकान मालिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया घाटकोपर इलाके में एक ज्वेलरी शॉप पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के दम पर दुकान में घुसकर लूटपाट की और भागने से पहले दुकान मालिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे अमृत नगर इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में हुई. तीनों आरोपी दुकान में ग्राहक बनकर घुसे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने दुकान मालिक पर हमला कर उसे घायल किया और करीब 3 लाख रुपये के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए.
Read More...

Advertisement