drain
Mumbai 

मुंबई: मालाड में नाले में गिरे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

मुंबई: मालाड में नाले में गिरे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन मुंबई में भारी बारिश और जलजमाव के बीच कई हादसे भी हुए। मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव इलाके में नाले में गिरकर लापता हुए एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद कर किया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय योगेश वर्मा के रूप में हुई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 11 बजे मालाड पूर्व के कुरार विलेज स्थित जैन मंदिर के पास तानाजी नगर क्षेत्र में योगेश वर्मा नाले में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया था।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: जुहू केखुले नाले में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाया लेकिन अस्पताल में मौत

मुंबई: जुहू केखुले नाले में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाया लेकिन अस्पताल में मौत मुंबई के जुहू इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड ने तत्काल रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह घटना दोपहर करीब 12:09 बजे जुहू, अंधेरी वेस्ट के जेवीपीडी स्कीम क्षेत्र स्थित वी.पी. मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, युवक अचानक सड़क किनारे खुले नाले में गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, वकोला नाले पर अंतिम संरचनात्मक लिंक पूरा

मुंबई : सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, वकोला नाले पर अंतिम संरचनात्मक लिंक पूरा मुंबई में पूर्व-पश्चिम यातायात को सुगम बनाने वाले महत्वपूर्ण सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड  प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण  ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। वकोला नाले पर दोहरे कम्पोजिट गर्डर्स की सफल स्थापना के साथ पूरे 10.88 किलोमीटर लंबे सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड कॉरिडोर के पूरा होने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ गया है।
Read More...
Maharashtra 

ठाणे : लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय एक किशोर नाले में गिर गया; तलाशी अभियान शुरू

ठाणे : लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय एक किशोर नाले में गिर गया; तलाशी अभियान शुरू नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय एक किशोर ठाणे स्टेशन के पास नाले में गिर गया, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों को सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गईं. आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को दोपहर लगभग 2:55 बजे स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ट्रेन के एक पुल को पार करते समय किशोर कथित तौर पर अपना संतुलन खो बैठा और नाले में गिर गया. 
Read More...

Advertisement