polling
Mumbai 

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% मतदान

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% मतदान पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया जोर-शोर से जारी रही और शाम 5 बजे तक राज्य में कुल 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक है, जिससे इस बार मतदान प्रतिशत के नया रिकॉर्ड बनाने की संभावना जताई जा रही है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: नगर निगम पूरी तैयार; कई पोलिंग स्टेशनों पर भीड़ होने की संभावना

मुंबई: नगर निगम पूरी तैयार; कई पोलिंग स्टेशनों पर भीड़ होने की संभावना बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनाव  15 जनवरी को होंगे। इसके लिए मुंबई नगर निगम पूरी तैयार है। मुंबई में एक करोड़ से ज्यादा वोटर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हालांकि, वोटिंग का कुल समय एक घंटा कम होने की वजह से मुंबई के कई पोलिंग स्टेशनों पर भीड़ होने की संभावना है। मुंबई नगर निगम में वोटिंग के लिए सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक का समय दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, मुंबई समेत कुल 29 नगर पालिकाओं में वोटिंग के लिए यही समय है। मुंबई नगर निगम कमिश्नर भूषण गगरानी और चुनाव अधिकारियों ने यह साफ किया। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक था। 
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : मतदान से पहले नगर निगम चुनावों में भाजपा के 6 उम्मीदवार जीते

मुंबई : मतदान से पहले नगर निगम चुनावों में भाजपा के 6 उम्मीदवार जीते महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। मतदान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शुरुआती सफलता मिली, उसके छह उम्मीदवार बिना मुकाबले ही जीत गए। इससे भाजपा चुनाव में उतरने से पहले ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में भाजपा ने बिना मुकाबले तीनों सीटों पर जीत हासिल कर हैट्रिक पूरी की। वार्ड 18-ए (ओबीसी आरक्षित) से रेखा चौधरी बिना मुकाबले चुनी गईं। वह भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और अनुभवी पार्षद हैं और इस वार्ड से एकमात्र उम्मीदवार थीं। वार्ड 26-सी से पहली बार चुनाव लड़ रही आरएसएस से जुड़े परिवार की आसवरी नवरे भी बिना मुकाबले जीत गईं।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र/ शिरूर लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र में वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा भारी... उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र/  शिरूर लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र में वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा भारी... उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शिरूर में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के शिवाजीराव अधलराव पाटिल के खिलाफ अमोल कोल्हे को मैदान में उतारा है। शिरूर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अजय मोरे ने कहा 'अंकुशे मुंधवा क्षेत्र में मतदान केंद्र के अंदर आए और उन्होंने एक अन्य उम्मीदवार द्वारा मतदाता सूची और कागज का एक टुकड़ा ले जाने पर आपत्ति जताई, जिस पर उस उम्मीदवार का नाम लिखा था।
Read More...

Advertisement