wreak
Mumbai 

ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक, 163 लोग बने शिकार

ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक, 163 लोग बने शिकार महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच अब तक 163 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। कुत्तों के हमले और काटने की घटनाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। ठाणे नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रसाद बोरगांवकर ने बताया कि अलग-अलग इलाकों से कुत्ते के काटने के मामले सामने आए हैं और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। प्रसाद बोरगांवकर ने बताया कि अब तक कुल 58 डॉग बाइट के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को अकेले रुक्मिणीबाई अस्पताल में कुत्ते के काटने के 17 मामले सामने आए। अचानक बढ़ी घटनाओं को देखते हुए नगर निगम की डॉग कैचर टीम को संबंधित इलाके में भेजा गया।
Read More...
National 

गुजरात में भारी बारिश से आफत, सूरत-मुंबई रेल सेवा पूरी तरह ठप; कई सड़कें बंद

गुजरात में भारी बारिश से आफत, सूरत-मुंबई रेल सेवा पूरी तरह ठप; कई सड़कें बंद गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर द्वारा 23 जुलाई 2026 को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के दक्षिण गुजरात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। मात्र 6 घंटों के भीतर कई तालुकाओं में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।  
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : जाते-जाते आफत बनकर टूटेगा मानसून, अगले 96 घंटे भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

मुंबई : जाते-जाते आफत बनकर टूटेगा मानसून, अगले 96 घंटे भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट चार महीने का मानसून सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन बारिश का दौर अब भी जारी है। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी और कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 
Read More...
Mumbai 

वसई-विरार में डेंगू और टाइफाइड का कहर... स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

वसई-विरार में डेंगू और टाइफाइड का कहर... स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर वसई-विरार में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही डेंगू और टाइफाइड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। जिसने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों के चौंकाने वाले आंकड़ों के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने निवारक उपाय और जागरूकता अभियान तेज कर दिए हैं। 21 से 24 जून के बीच शहर में डेंगू के 53 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 42 मरीज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में दर्ज हुए, जबकि 11 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। इसी अवधि में टाइफाइड के भी 7 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट की समस्या) का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
Read More...

Advertisement