मुंबई : जाते-जाते आफत बनकर टूटेगा मानसून, अगले 96 घंटे भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Mumbai: Monsoon to wreak havoc as it leaves, alert for heavy rain, storms and lightning in next 96 hours

मुंबई : जाते-जाते आफत बनकर टूटेगा मानसून, अगले 96 घंटे भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

चार महीने का मानसून सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन बारिश का दौर अब भी जारी है। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी और कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मुंबई : चार महीने का मानसून सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन बारिश का दौर अब भी जारी है। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी और कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

 

Read More मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला पेड़ पर अटकी, टहनियों से लटकने का वीडियो आया साम

मौसम विभाग ने कहा है कि कोकण, उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि जल्द ही राज्य से मानसून की वापसी की यात्रा भी शुरू हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान गुजरात के शेष भागों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Read More मुंबई : एफडीए के एक्शन के बाद बदली व्यवस्था केएफसी से डोमिनोज तक अलर्ट

पिछले 24 घंटों (सुबह 08:30 बजे तक) में महाराष्ट्र के विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (70 से 110 मिमी) दर्ज की गई है। आईएमडी ने बताया कि चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में 70 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं, कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिली।
कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में बुधवार 8 अक्टूबर को हलकी से मध्यम बारिश के साथ तूफान और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसलिए रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सातार, सांगली, सोलापुर, लातूर, धाराशिव, चंद्रपुर, गढ़चिरौली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More पुणे: अजित पवार दुर्घटना को लेकर एनसीपी नेता ने जताई आशंका

जबकि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में अगले 4 दिनों तक बिजली के साथ तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून लौटने तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। जबकि कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। गुरुवार को सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, लातूर और धाराशिव में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हलकी से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीँ, मौसम विभाग ने मछुआरों को 8 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम, पूर्व-मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Read More मुंबई: छात्रों को लंच बॉक्स में नॉन-वेज, आलू, लहसुन नहीं लाने का आदेश, स्कूल मालिक BJP विधायक

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा