based
Maharashtra 

मुंबई में बैठा दलाल गोरखपुर से हासिल कर रहा कोटा, ऐसे खुला खेल

मुंबई में बैठा दलाल गोरखपुर से हासिल कर रहा कोटा, ऐसे खुला खेल सांसदों सहित वीआईपी यात्रियों के कोटे से कंफर्म होने वाली सीटों में मुंबई में बैठे दलालों ने सेंध लगा दी है। यह दलाल मुंबई से टिकट बनवाकर उसे गोरखपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे जोनल मुख्यालय से कंफर्म करा रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल की अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की टीम ने जब फर्जी आधार कार्ड पर छद्म नाम से यात्रा करने के मामले में पांच यात्रियों की जांच की तो वीआईपी कोटे से टिकट कंफर्म कराने का खेल पकड़ा गया।
Read More...
Maharashtra 

पुणे: शिंदे सेना MLA सीट पर बच्चू कडू: गठबंधन मुद्दों पर आधारित होगा, पदों के लिए नहीं

पुणे: शिंदे सेना MLA सीट पर बच्चू कडू: गठबंधन मुद्दों पर आधारित होगा, पदों के लिए नहीं एक जाने-माने नेता बच्चू कडू ने शिंदे सेना से लेजिस्लेटिव काउंसिल सीट के लिए अपनी संभावित उम्मीदवारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपना रुख साफ किया। जबकि मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि उन्हें मर्जर अरेंजमेंट के तहत सीट ऑफर की जाएगी, कडू ने कहा कि उन्हें इस मामले पर शिंदे सेना से कोई ऑफिशियल न्योता या चर्चा नहीं मिली है।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन

मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. अब जेईई मेन स्कोर से एडमिशन का दायरा बढ़ गया है. अब ऐसे कैंडिडेट्स जेईई मेन स्कोर से डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में भी एडमिशन ले सकेंगे. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे के साथ मिलकर 4 साल का ये अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू किया है. ये अपने तरह का पहला कोर्स है, जो टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडरशिप को साथ रखकर तैयार किया गया है. 
Read More...
National 

जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज

जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज राजस्थान की राजधानी जयपुर से दो जापानी नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों जापानी पर्यटक नई दिल्ली से जयपुर आए थे और 7 फरवरी को एक होटल में ठहरे थे। अशोक नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) मोतीलाल शर्मा ने बताया कि इन दोनों पर्यटकों को ले जाने वाले टैक्सी चालक ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। टैक्सी चालक को ही दोनों पर्यटकों की आवाजाही की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
Read More...

Advertisement