प्रभाकर सैल एनसीबी के गवाह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई

प्रभाकर सैल एनसीबी के गवाह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई

मुंबई:क्रूज से मादक पदार्थ की बरामदगी मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल की महाराष्ट्र के चेम्बूर उपनगर स्थित उसके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा, “37 वर्षीय प्रभाकर सैल की शुक्रवार शाम चेम्बूर स्थित उसके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।”

Read More मीरा-भायंदर में रोड रेज बना ‘मराठी भाषा’ विवाद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

उन्होंने बताया कि सैल को घाटकोपर के रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकिस्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Read More कोलाबा तट के पास डूब रही टगबोट से 9 लोगों को CISF ने बचाया

सैल के वकील तुषार खंडारे ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके मुवक्किल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने कहा कि सैल के परिजनों को किसी साजिश की आशंका नहीं है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4.20 करोड़ रुपये का सोना जब्त

सैल ने क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी के गवाह केपी गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा किया था। उसने एक हलफनामे में कहा था कि क्रूज से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी होने के बाद उसने गोसावी को 25 करोड़ रुपये में समझौता करने की बात कहते हुए सुना था।

Read More 6 जून को खुलेगा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विस्तार, गोरेगांव में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

पिछले साल तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने अदालत को बताया था कि सैल अपने रुख से पलट गया था और उसका हलफनामा अदालत में लंबित था।

Tags: