पुणे के गोदाम में लगी आग दमकलकर्मियों सहित चार लोग झुलस गए

पुणे के गोदाम में लगी आग दमकलकर्मियों सहित चार लोग झुलस गए

पुणे:महाराष्ट् के पुणे जिले के नाना पेठ इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक गोदाम में आग लगने से दो दमकलकर्मियों सहित चार लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग पर देर रात करीब एक बजे काबू पाया गया और प्रशीतन की प्रक्रिया जारी है।

Read More नागपुर : नाना पटोले ने ऑटो ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा को ज़रूरी बनाने के महाराष्ट्र सरकार के कदम की आलोचना की

दमकल विभाग के अनुसार, नाना पेठ में क्वार्टर गेट इलाके के पास स्थित लकड़ी के कुछ सामान, ‘स्पेयर पार्ट्स’ आदि के गोदाम में आग लग गई थी।

Read More अहिल्यानगर : डीआरडीओ ने वीआरडीई अहिल्यानगर में उन्नत बख्तरबंद प्लेटफॉर्म का किया अनावरण

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें रात 11 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत आठ पानी के टैंकर तथा एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। घटना में दो लोग झुलस गए, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

Read More उल्हासनगर सरकारी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

उन्होंने बताया कि उन दोनों के अलावा दो दमकलकर्मी भी आग बुझाने के दौरान झुलस गए।

Read More उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Tags: