पिंपरी चिंचवड़ में भाजपा, राकांपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पिंपरी चिंचवड़ में भाजपा, राकांपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पुलिस ने किया लाठीचार्ज

महाराष्ट्र:महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ शहर में रविवार को विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा एक उद्यान के उद्घाटन से पहले राकांपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

एनसीपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे और आरोप लगाया था कि भाजपा नेता पूर्ण नगर इलाके में अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान का उद्घाटन कर रहे हैं, हालांकि इसका काम अभी अधूरा है.

Read More महाराष्ट्र : महिला आरक्षण पर सियासत गरम... पटोले का BJP पर पलटवार, ‘अब पाप का अंत शुरू’

पिंपरी चिंचवड़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा और राकांपा के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Read More अहिल्यानगर : डीआरडीओ ने वीआरडीई अहिल्यानगर में उन्नत बख्तरबंद प्लेटफॉर्म का किया अनावरण

उन्होंने कहा, “स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से बचाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
घटना के बाद फडणवीस ने उद्यान का उद्घाटन किया।

Read More महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: यौन अपराधियों को पैरोल पर रोक लगाने की तैयारी, CM फडणवीस के सख्त निर्देश

Tags: