मुंबई जेल में पहुंचे सीबीआई अधिकारी अनिल देशमुख का बयान दर्ज करने

मुंबई जेल में पहुंचे सीबीआई अधिकारी अनिल देशमुख का बयान दर्ज करने

मुंबई:सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां आर्थर रोड जेल का दौरा किया और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन उनका बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जेल अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई ने बृहस्पतिवार की सुबह से देशमुख का बयान दर्ज करना शुरू किया था और यह प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी।

Read More मीरा-भायंदर में रोड रेज बना ‘मराठी भाषा’ विवाद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

उन्होंने कहा, “मध्य मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में, जहां देशमुख फिलहाल कैद हैं, सीबीआई का दल सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंचा।” उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री के वकील भी मौजूद थे।

Read More ठाणे-बोरीवली अंडरग्राउंड टनल प्रोजेक्ट शुरू, 16 मई से एक साल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देशमुख वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

Read More सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, पड़ोसी से सोशल मीडिया पोस्ट हटाने पर विचार करने को कहा

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने मुंबई के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था।

Read More मुंबई में बेस्ट बस हड़ताल का दूसरा दिन: कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से परिवहन ठप, ऑटो-टैक्सी चालकों की चांदी

देशमुख ने आरोपों से इनकार किया था हालांकि उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।
सीबीआई ने शुरुआती जांच के बाद देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Tags: