ठाणे जिले के भिवंडी शहर में गोदाम में लगी आग

ठाणे जिले के भिवंडी शहर में गोदाम में लगी आग

ठाणे:महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में बृहस्पतिवार को कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई नगर पालिका के एक अधिकारी के मुताबिक गोदाम में अनुपयोगी गत्ता रखा हुआ था।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि भिवंडी के मिठपाड़ा इलाके के गोदाम में तड़के करीब दो बजे आग लगी। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Read More धारावी पुनर्विकास परियोजना को गति, शाहूनगर निवासियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

यह गोदाम रिहायशी इलाके में है, जहां करीब 100 मकान हैं। अधिकारी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। अविनाश सावंत के मुताबिक, आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Read More एमआईडीसी पुलिस ने सुलझाया 60 लाख की ज्वेलरी चोरी का फर्जी मामला, कर्मचारी गिरफ्तार

गौरतलब है कि भिवंडी शहर में पिछले दो महीने में कबाड़ के कई गोदाम आग की चपेट में आ चुके हैं। भिवंडी शहर में बिजली से चलने वाली कई करघा इकाइयां हैं।

Read More ठाणे : भारी बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से 17 साल की लड़की की मौत

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News