अंधेरी में पत्नी और बेटे ने मिलकर बैंक अधिकारी की हत्या की

अंधेरी में पत्नी और बेटे ने मिलकर बैंक अधिकारी की हत्या की

मुंबई : के उपनगरीय अंधेरी इलाके में शुक्रवार को 54 वर्षीय बैंक अधिकारी की उसकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को एक इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया कि वे मृतक से तंग आ चुके थे क्योंकि वह परिवार पर ध्यान नहीं देता था, उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।

Read More NESCO ड्रग डेथ केस: 2 आरोपी फिर पुलिस कस्टडी में, मुख्य सप्लायर से कनेक्शन की जांच तेज

उन्होंने बताया कि घटना अंधेरी वीरा देसाई रोड स्थित सिडबी क्वार्टर में सुबह चार बजे से चार बजकर 54 मिनट के बीच हुई मृतक की पहचान संतनकुमार शेषाद्री के रूप में हुई है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर ₹132.9 करोड़ की कोकीन जब्त, DRI ने दो बड़े ड्रग्स स्मगलिंग रैकेट का किया भंडाफोड़

शव को परिसर में देखे जाने के बाद, इमारत के निवासियों द्वारा पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया शुरू में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन पुलिस को उसके फ्लैट के फर्श और दीवारों पर खून के धब्बे मिले और दागों को धोने का प्रयास भी स्पष्ट था।

Read More ठाणे क्लस्टर पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, एकनाथ शिंदे ने प्रमुख परियोजनाएं MSRDC को सौंपने के निर्देश दिए

इसके बाद पुलिस ने संतनकुमार की पत्नी जयशीला शेषाद्रि और बेटे अरविंद से पूछताछ शुरू की दोनों ने उसकी हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने जयशीला और अरविंद को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More ​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम

Tags: