मुंबई : 'आज रात काट दिया जाएगा गैस कनेक्शन...', पश्चिम एशिया संकट के बीच कैसे ठगे जा रहे मुंबई के लोग?

Mumbai: 'Gas connections will be disconnected tonight...', how are Mumbaikars being cheated amid the West Asia crisis?

मुंबई : 'आज रात काट दिया जाएगा गैस कनेक्शन...', पश्चिम एशिया संकट के बीच कैसे ठगे जा रहे मुंबई के लोग?

साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन बिल के नाम पर बड़ा घोटाला को अंजाम दिया है। फर्जी संदेश भेजकर 100 से ज्यादा लोगों को ठगा और उनके बैंक खातों से करीब 2.7 करोड़ रुपये उड़ा दिए। यह मामला शहर में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर नई चिंता पैदा कर रहा है।

मुंबई : साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन बिल के नाम पर बड़ा घोटाला को अंजाम दिया है। फर्जी संदेश भेजकर 100 से ज्यादा लोगों को ठगा और उनके बैंक खातों से करीब 2.7 करोड़ रुपये उड़ा दिए। यह मामला शहर में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर नई चिंता पैदा कर रहा है। पीड़ितों ने बताया कि ठगों ने महानगर गैस लिमिटेड के नाम से मैसेज भेजे। संदेश में लिखा था कि पिछले महीने का गैस बिल तुरंत जमा नहीं किया गया तो आज रात गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस चेतावनी से घबराकर कई लोगों ने दिए गए निर्देशों का पालन किया।

 

Read More वसई तहसील कार्यालय में रिश्वत का बड़ा मामला,एंटी-करप्शन ब्यूरो ने एजेंट को पकड़ा, अधिकारी फरार

APK फाइल डाउनलोड करा खाली किए खाते
साइबर अपराधियों ने लोगों को एक अनजान APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही लोगों ने इसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया, ठगों को फोन का रिमोट एक्सेस मिल गया। इसके बाद उन्होंने बैंकिंग डिटेल्स हासिल कर लीं और खातों से लाखों-करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर लिए।
ठगों ने सिर्फ पुराने ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि नए गैस कनेक्शन लेने के इच्छुक लोगों को भी निशाना बनाया। उन्हें फोन कॉल किए गए और फर्जी ऐप डाउनलोड करने के लिंक भेजे गए। 

Read More मुंबई : सुषमा अंधारे ने फडणवीस को चुनौती दी: क्या वह महिला कल्याण के लिए इस्तीफा देंगे?

पिछले 30 दिनों में 2.7 करोड़ की ठगी
पिछले 30 दिनों में ऐसे मामलों में करीब 2.7 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गौरतलब है कि महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 16 मार्च से 30 अप्रैल के बीच नए घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन लेने वालों को 500 रुपये तक मुफ्त गैस दी जाएगी। इसके अलावा कुछ नई इमारतों के ग्राहकों के लिए 1,000 रुपये तक बिल समायोजन की भी घोषणा की गई थी। 

Read More मुंबई : संजय निरुपम की परिवहन मंत्री को चिट्ठी, मराठी अनिवार्यता पर करें विचार

यह ठगी ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद फारस की खाड़ी में कई जहाज फंसे हुए हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है।

Read More मुंबई : पुलिस का सख्त कदम, कस्टडी में सुसाइड रोकने के लिए आरोपी पहनेंगे खास वर्दी, ड्रेस कोड लागू