मुंबई : मालेगांव में मजबूरी, BJP ने उतारे चार मुस्लिम कैंडिडेट, सवाल पर क्या बोले रवींद्र चव्हाण?

Mumbai: Forced in Malegaon, BJP fielded four Muslim candidates, what did Ravindra Chavan say on the question?

मुंबई : मालेगांव में मजबूरी, BJP ने उतारे चार मुस्लिम कैंडिडेट, सवाल पर क्या बोले रवींद्र चव्हाण?

बीएमसी चुनावों के बाद मुंबई का मेयर कौन बनेगा? इसको लेकर जुबानी जंग जारी है। न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी की जीत के बाद मुंबई बीजेपी चीफ अमीत साटम ने कहा था कि किसी खान को बीएमसी में मेयर की कुर्सी की पर नहीं बैठने देंगे।

मुंबई : बीएमसी चुनावों के बाद मुंबई का मेयर कौन बनेगा? इसको लेकर जुबानी जंग जारी है। न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी की जीत के बाद मुंबई बीजेपी चीफ अमीत साटम ने कहा था कि किसी खान को बीएमसी में मेयर की कुर्सी की पर नहीं बैठने देंगे। इसके बाद से मेयर को लेकर बहस जारी है। मुंबई में बीजेपी ने एक मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है लेकिन मुंबई से 290 किलोमीटर दूर मालेगांव में बीजेपी अपना नियम तोड़ दिया है। बीजेपी ने चार मुस्लिम कैंडिडेट मैदान में उतारा है। इसी बीजेपी की मजबूरी के तौर पर देखा जा रहा है।


Read More पुणे :  बस डिपो में  महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में परिवहन निगम के चार अधिकारि निलंबित

क्या बोले रवींद्र चव्हाण?
बीजेपी ने मालेगांव में कुल 22 कैंडिडेट खड़े किए हैं। इसमें 4 मुस्लिम प्रत्याशी भी है। मुस्लिम कैंडिडेट उतारने की अपनी रणनीति का बीजेपी ने बचाव किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहना है कि पार्टी सभी समुदायों को साथ लेकर चलती है। मुस्लिम कैंडिडेट की उम्मीदवारी को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विकास कार्यों को एकता का प्रतीक बताया है। मालेगांव में बीजेपी ने सभी 22 उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया है। मालेगांव नगर निगम का सालाना बजट लगभग 1,100 करोड़ है। नगर निगम में कुल 21 वार्ड है। चार कैंडिडेट के पैनल के हिसाब से कुल 84 पार्षद चुने जाएंगे। इसके साथ पांच मनोनीत सदस्य भी होंगे।

Read More नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

2017 कांग्रेस बनी थी सबसे बड़ी पार्टी
2017 के चुनावों में कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी। उसके बाद NCP 26 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। इस साल बीजेपी का लक्ष्य शहर में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करना है। मालेगांव में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी और असुदद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली AIMIM भी चुनाव लड़ रही है।

Read More महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना मानदंडों को कड़ा करने का फैसला किया

मालेगांव में मुंबई और दूसरी नगर महापालिकाओं के साथ ही वोट डाले जाएंगे। नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। 2024 के विधनसभा चुनावों में मालेगांव विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम को जीत मिली थी।

Read More प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है