मुंबई : मेट्रो और ब्रिज निर्माण में सड़कों की हालत हुई खस्ता; मनपा आयुक्त ने एमएमआरडीए को लिखा पत्र

Mumbai: Metro and bridge construction have worsened the condition of roads; Municipal Commissioner writes to MMRDA

मुंबई : मेट्रो और ब्रिज निर्माण में सड़कों की हालत हुई खस्ता; मनपा आयुक्त ने एमएमआरडीए को लिखा पत्र

मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने मेट्रो और पुल निर्माण कार्यों के दौरान सड़क धंसने और सीवर नेटवर्क को हुए नुकसान को लेकर एमएमआरडीए को कड़े शब्दों में पत्र लिखा है। मनपा आयुक्त ने 31 अक्टूबर को अंधेरी पश्चिम में मेट्रो स्टेशन के नीचे हुए सड़क धंसने की घटना का उल्लेख प्रमुख कारण के रूप में किया गया है। यह गड्डा घटना के 20 दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया है। सड़क धसने की घटना को 'हमारा महानगर' ने प्रकाशित किया था। अंधेरी में धंसी सड़क दक्षिणमुखी लेन पर हुआ था। पीक आवर्स में यातायात पूरी तरह बाधित कर रहा है, जिसके चलते प्रशासन को उत्तरमुखी लेन को दो तरफा करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय फन रिपब्लिक जंक्शन तक वाहनों की लंबी कतार लगती है।

मुंबई : मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने मेट्रो और पुल निर्माण कार्यों के दौरान सड़क धंसने और सीवर नेटवर्क को हुए नुकसान को लेकर एमएमआरडीए को कड़े शब्दों में पत्र लिखा है। मनपा आयुक्त ने 31 अक्टूबर को अंधेरी पश्चिम में मेट्रो स्टेशन के नीचे हुए सड़क धंसने की घटना का उल्लेख प्रमुख कारण के रूप में किया गया है। यह गड्डा घटना के 20 दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया है। सड़क धसने की घटना को 'हमारा महानगर' ने प्रकाशित किया था। अंधेरी में धंसी सड़क दक्षिणमुखी लेन पर हुआ था। पीक आवर्स में यातायात पूरी तरह बाधित कर रहा है, जिसके चलते प्रशासन को उत्तरमुखी लेन को दो तरफा करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय फन रिपब्लिक जंक्शन तक वाहनों की लंबी कतार लगती है।

 

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

मनपा आयुक्त ने अपने पत्र में लिखा है कि मेट्रो लाइन 2ए के पिलर अंधेरी (पश्चिम) से दहिसर (पश्चिम) तक पुरानी सीवर लाइनों के बिल्कुल पास बनाए गए थे। पाइलिंग के दौरान होने वाले भारी कंपन से सीवर पाइप ध्वस्त हो गए और मैनहोल को नुकसान पहुंचा जिसके चलते लंबे समय तक रिसाव होता रहा। इससे मिट्टी कमजोर हुई और सड़क धंस गई। पत्र में यह भी उल्लेख है कि सड़क की मरम्मत बेहद खराब तरीके से की गई थी।

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

अत्यधिक ग्रिट डालना और कंक्रीट स्लैब का कोई सुदृढ़ीकरण न होना जिससे सड़क की स्थिति और बिगड़ गई है। पत्र में 18 अगस्त को कांदिवली में हुए ऐसे ही एक गड्ढे का जिक्र किया गया है, साथ ही मेट्रो लाइनों 2बी, 3, 6, 7ए और 9 के दौरान सीवर लाइनों को हुए नुकसान की कई अन्य घटनाओं की सूची दी गई है।

Read More मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी