मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती कार में भीषण आग; चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

A car catches fire on the Mumbai-Ahmedabad highway; driver's presence of mind averts a major accident.

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती कार में भीषण आग; चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर सामने आई। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती एक कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि ड्राइवर की सूझ-बूझ से कार सवार 4 लोगों की जान बच गई। कार के जलने का वीडियो भी सामने आया है।

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर सामने आई। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती एक कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि ड्राइवर की सूझ-बूझ से कार सवार 4 लोगों की जान बच गई। कार के जलने का वीडियो भी सामने आया है। मुंबई-अहमदाबादद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालघर के दापचरी सीमा शुल्क चेकपोस्ट के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। लेकिन चालक की सूझबूझ और सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। ड्राइवर ने समय रहते कार रोकी और कार में सवार सभी चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

कार में चलते-चलते कैसे लग जाती है आग?
कार में चलते-चलते आग लगने का कोई एक कारण नहीं है। इसके पीछे तमाम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में कार में आग इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, ईंधन लीक, ओवरहीटिंग या मैकेनिकल फेलियर की वजह से लगती है। कई बार ऐसा होता है कि कार की वायरिंग पुरानी हो जाती है या फिर उन्हें चूहे काट देते हैं, या फिर नमी से वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होता है और स्पार्क निकलता है। इस वजह से डैशबोर्ड, बैटरी के पास, या इंजन बे में आग लग जाती है। जैसे वायरिंग ढीली होकर गर्म हो जाए, तो प्लास्टिक इंसुलेशन पिघलकर आग पकड़ लेती है।

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट की पुलिस को शहर में अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए फटकार

इसके अलावा फ्यूल लाइन में क्रैक, लूज कनेक्शन, या फ्यूल पंप खराब होने से पेट्रोल/डीजल लीक होता है। ये भी आग लगने का एक अहम कारण है। लीक हुआ ईंधन गर्म इंजन, एग्जॉस्ट या स्पार्क से संपर्क में आता है, जिससे विस्फोट जैसी आग लग जाती है। 

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

कूलेंट लीक, रेडिएटर ब्लॉक, थर्मोस्टेट फेल, या पानी की कमी भी आग लगने का कारण बन सकती है। जब इंजन बहुत गर्म होकर तेल/ईंधन को इग्नाइट कर देता है तो  एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड इतना गर्म होता है कि उसके पास का तेल जलने लगता है और आग लग जाती है। कई मामलों में कार के हादसे का शिकार होने के बाद उसमें आग लगती है। ऐसा टक्कर से फ्यूल टैंक फटने या बैटरी शॉर्ट होने की वजह से होता है।

Read More एमयू ने बलात्कार की धमकियाँ और अश्लील पत्र मिलने के आरोपों की जाँच के लिए एक समिति गठित की

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत