मुंबई : जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा 

Mumbai: State-of-the-art biochemistry analyser facility at J.J.

मुंबई : जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा 

दक्षिण मुंबई के प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इस आधुनिक पद्धति से रक्त व अन्य परीक्षण अब तेजी से हो सकेंगे, जिससे मरीजों का  सटीक इलाज हो सकेगा। बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का इस्तेमाल रक्त परीक्षण, मस्तिष्क मेरु द्रव, मूत्र, प्लाज्मा व सीरम में विभिन्न घटकों और रसायनों के स्तर को मापने के लिए किया जाता है।

मुंबई : दक्षिण मुंबई के प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इस आधुनिक पद्धति से रक्त व अन्य परीक्षण अब तेजी से हो सकेंगे, जिससे मरीजों का  सटीक इलाज हो सकेगा। बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का इस्तेमाल रक्त परीक्षण, मस्तिष्क मेरु द्रव, मूत्र, प्लाज्मा व सीरम में विभिन्न घटकों और रसायनों के स्तर को मापने के लिए किया जाता है। यह मशीन प्रति घंटे 2,800 परीक्षण करती है, जिनमें 2,000 रासायनिक और 800 इलेक्ट्रोलाइट परीक्षण शामिल हैं।

बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर परीक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे रोग के सटीक ईलाज में और वृद्धि होगी। अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी सापले ने कहा कि यह मशीन जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस और रोटरी क्लब ऑफ मुंबई वेस्ट कोस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अस्पताल के जैव रसायन विभाग को उपलब्ध कराई गई है। इससे अस्पताल की रक्त और अन्य परीक्षण सेवाओं को बढ़ाने में मदद मिलेग। इससे अधिक से अधिक रोगियों को जल्द व सटीक इलाज मिल सकेगा। 

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर 21.97 करोड़ रुपये की 2197 ग्राम कोकीन जब्त; तीन युगांडा नागरिकों को हिरासत में लिया 

जेजे अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन दो से ढाई हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों को डॉक्टर ब्लड टेस्ट और मूत्र परीक्षण कराने की सलाह देते हैं। इन परीक्षणों के लिए हर दिन अत्यधिक भीड़ रहती है। अब इस भीड़ को नियंत्रित करना संभव हो सकेगा। रक्त व अन्य परीक्षण नमूनों की रासायनिक संरचना का अध्ययन, मूल्यांकन और विश्लेषण करने के लिए उपयोग किया जाने वाला अत्याधुनिक जैव रसायन विश्लेषक अस्पताल में उपलब्ध कराया दिया गया है।

Read More मुंबई: लाडली बहनों को योजना की सातवीं किस्त का भुगतान शुरू

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई