मुंबई : अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रोजाना इजाफा ; यात्रियों की संख्या बढ़कर 1.76 लाख को पार कर गया

Mumbai: Daily increase in the number of passengers travelling on the underground metro; ridership crosses 1.76 lakh

मुंबई : अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रोजाना इजाफा ; यात्रियों की संख्या बढ़कर 1.76 लाख को पार कर गया

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रोजाना इजाफा जारी है। मेट्रो-3 के पूरे रूट पर सेवा शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में तीन गुना इजाफा हो गया है। पीएम मोदी ने 8 अक्तूबर को आचार्य आत्रे चौक से कफ परेड तक के 10.99 किमी के मेट्रो-3 के अंतिम फेज के मार्ग का उद्घाटन किया था।

मुंबई : मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रोजाना इजाफा जारी है। मेट्रो-3 के पूरे रूट पर सेवा शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में तीन गुना इजाफा हो गया है। पीएम मोदी ने 8 अक्तूबर को आचार्य आत्रे चौक से कफ परेड तक के 10.99 किमी के मेट्रो-3 के अंतिम फेज के मार्ग का उद्घाटन किया था।

 

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

यात्रियों की संख्या बढ़कर 1.76 लाख को पार कर गई
8 अक्तूबर तक मेट्रो-3 के आरे से आर्चार्य अत्रे चौक के 22.65 किमी मार्ग से रोजाना केवल 60 हजार यात्री ही सफर करते थे। पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद 9 अक्टूबर से 33 किमी मार्ग यात्रियों के लिए खोल दिया गया था। कफ परेड तक मेट्रो के दौड़ने के पहले ही मेट्रो यात्रियों की संख्या 60 हजार से बढ़कर 1.56 लाख तक पहुंच गई थी। वहीं अब मेट्रो यात्रियों की संख्या बढ़कर 1.76 लाख को पार कर गई है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आरामदायक सेवा की वजह से मेट्रो यात्रियों की संख्या में रोजाना करीब 10 हजार का इजाफा हो रहा है।

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

इस वजह से रोजाना बढ़ रहे यात्री
अंडर ग्राउंड मेट्रो के माध्यम से सरकार ने मुंबई की उन जगहों को कनेक्ट किया है, जो अब तक रेल के माध्यम से कनेक्ट नहीं थे। रेलवे से कनेक्ट नहीं होने की वजह से यात्रियों को मजबूरी में सड़क मार्ग में ट्रैफिक में अटकते हुए अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचाना पड़ता था। कफ परेड तक मेट्रो के दौड़ने से सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रो के रूप में नया विकल्प मिल गया है। तेजी से आरामदायक सफर होने की वजह से बस, टैक्सी या लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अब मेट्रो से सफर कर रहे हैं।

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया