मुंबई : 196 अधिकारियों का तबादला

Mumbai: 196 officers transferred

मुंबई : 196 अधिकारियों का तबादला

महाराष्ट्र के पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस चली। यहां फडणवीस सरकार ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पद के 196 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें से 156 वरिष्ठ निरीक्षक पदों से पदोन्नत हुए हैं।  

मुंबई : महाराष्ट्र के पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस चली। यहां फडणवीस सरकार ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पद के 196 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें से 156 वरिष्ठ निरीक्षक पदों से पदोन्नत हुए हैं।  एक अधिकारी ने बताया कि भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सचिन कदम, जो 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले की जांच करने वाली जाँच टीम का हिस्सा थे, एसीपी बनाए गए लोगों में शामिल हैं।

 

Read More मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग

वहीं, माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष धनवटे, दादर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र अव्हाड़, पंढरीनाथ पाटिल, जगदीश कुलकर्णी, सुजाता तनावड़े, जितेंद्र मिसाल को भी पदोन्नत किया गया है।

Read More मुंबई: नीट विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, बोलीं