धनंजय मुंडे जांच में बरी हुए तो उन्हें फिर मिलेगा मौका, अजित पवार का बड़ा बयान

If Dhananjay Munde is acquitted in the investigation, he will get another chance, Ajit Pawar's big statement

धनंजय मुंडे जांच में बरी हुए तो उन्हें फिर मिलेगा मौका, अजित पवार का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने धनंजय मुंडे को लेकर बड़ा बयान दिया है। अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर धनंजय मुंडे जांच में निर्दोष साबित होते हैं, तो उन्हें एक मौका दिया जाएगा। उन्होंने यह बात बीड के सरपंच हत्याकांड के संदर्भ में कही। इसके चलते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक को देवेंद्र फडणवीस सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। पवार ने यह बयान मुंडे के खिलाफ लगे आरोपों और हाईकोर्ट की ओर से याचिका खारिज किए जाने के बाद दिया।

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने धनंजय मुंडे को लेकर बड़ा बयान दिया है। अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर धनंजय मुंडे जांच में निर्दोष साबित होते हैं, तो उन्हें एक मौका दिया जाएगा। उन्होंने यह बात बीड के सरपंच हत्याकांड के संदर्भ में कही। इसके चलते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक को देवेंद्र फडणवीस सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। पवार ने यह बयान मुंडे के खिलाफ लगे आरोपों और हाईकोर्ट की ओर से याचिका खारिज किए जाने के बाद दिया।

 

Read More मुंबई : एक्सप्रेसवे की टोल और लम्बाई ट्रेन यात्रा के खर्चे से भी ज्यादा

क्यों देना पड़ा था इस्तीफा?
बीड के मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की पिछले साल नौ दिसंबर को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले के सामने आने से पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। इस मामले में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष और यहां तक कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के कुछ नेताओं ने भी परली से विधायक को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी।

Read More जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

मुंडे ने चार मार्च को दिया था इस्तीफा
मुंडे ने इस साल चार मार्च को इस्तीफा दे दिया था। एनसीपी प्रमुख पवार ने मुंडे के राज्य का कृषि मंत्री रहते हुए (जुलाई 2023 से नवंबर 2024 के बीच) उपकरणों की खरीद और वितरण में घोटाले का आरोप लगाने वाली याचिका को हाईकोर्ट की ओर से खारिज किए जाने के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुंडे को क्लीन चिट दे दी गई, लेकिन फिर भी उन्हें मानसिक तनाव सहना पड़ा।

Read More लातूर में बड़ी कार्रवाई; 17 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

मुंडे को फिर से मंत्री पद देने का किया इशारा
अजित पवार ने कहा कि एक अन्य मामले में न्यायिक जांच जारी है। एक बार यह पूरी हो जाए, फिर तथ्य सामने आ जाएंगे। अगर यह पता चलता है कि उनका (मुंडे का) किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं है, तो हम उन्हें एक अवसर (मंत्री पद का स्पष्ट संदर्भ) देंगे।

Read More लातूर: कांस्टेबल कर रहा ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन; 11 किलो 66 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त, 14 दिन की पुलिस हिरासत