महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद के विभागों का आवंटन; सीएम फडणवीस के पास रहेगा गृह विभाग

Allocation of cabinet departments in Maharashtra; Home department will remain with CM Fadnavis

महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद के विभागों का आवंटन; सीएम फडणवीस के पास रहेगा गृह विभाग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिपरिषद के विभागों का आवंटन कर दिया। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गृह विभाग नहीं मिला है। फडणवीस ने इसे अपने पास ही रखा है। शिंदे को शहरी विकास, आवास तथा लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) आवंटित किया गया है। सरकार गठन के पहले ही अंदरखाने राज्य के गृह विभाग पर राकांपा प्रमुख शिंदे की नजर थी।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिपरिषद के विभागों का आवंटन कर दिया। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गृह विभाग नहीं मिला है। फडणवीस ने इसे अपने पास ही रखा है। शिंदे को शहरी विकास, आवास तथा लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) आवंटित किया गया है। सरकार गठन के पहले ही अंदरखाने राज्य के गृह विभाग पर राकांपा प्रमुख शिंदे की नजर थी। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग मिला है। राज्य विधानमंडल का सप्ताहभर चलने वाला शीतकालीन सत्र शनिवार को समाप्त होने के बाद विभागों का आवंटन किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फडणवीस गृह विभाग के साथ ही ऊर्जा, कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रचार विभाग भी संभालेंगे। सत्र शुरू होने से पहले 15 दिसंबर को 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि फडणवीस और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने पांच दिसंबर को पद की शपथ ली थी।

20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा, राकांपा और शिवसेना के महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतकर जीत दर्ज की थी। भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले (राजस्व), राधाकृष्ण विखे पाटिल (जल संसाधन-कृष्णा और गोदावरी घाटी विकास निगम), चंद्रकांत पाटिल (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय मामले), गिरीश महाजन (जल संसाधन-विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम और आपदा प्रबंधन) विभाग मिला है।

Read More मुंबई : वाल्मिक कराड के खिलाफ आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग

जबकि, गणेश नाइक को वन, मंगल प्रभात लोढ़ा को कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार, जयकुमार रावल को विपणन और प्रोटोकाल, पंकजा मुंडे को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अतुल सेव को ओबीसी कल्याण, डेरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मिला है।अशोक उइके को आदिवासी विकास, आशीष शेलार को सांस्कृतिक मामले और सूचना प्रौद्योगिकी, शिवेंद्र सिंह भोसले को लोक निर्माण विभाग दिया गया है। जयकुमार गोरे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज, संजय सावकारे को कपड़ा, नितेश राणे को मत्स्य और बंदरगाह, आकाश फुंडकर को श्रम विभाग दिया गया है।

Read More पुणे :  बस डिपो में  महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में परिवहन निगम के चार अधिकारि निलंबित

शिवसेना के मंत्रियों के विभाग
गुलाबराव पाटिल जल आपूर्ति और स्वच्छता, दादाजी भूसे को स्कूली शिक्षा, संजय राठौड़ को मृदा और जल संरक्षण, उदय सामंत को उद्योग और मराठी भाषा, शंभुराज देसाई को पर्यटन, खनन, भूतपूर्व सैनिक कल्याण, संजय शिरसाट को सामाजिक न्याय, प्रताप सरनाईक को परिवहन, भारत गोगावले को रोजगार गारंटी, बागवानी, प्रकाश अबितकर को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग दिए गए हैं।

Read More मुंबई: 5 सीटों के लिए 27 मार्च को चुनाव; बीजेपी की तीन विधान परिषद सीट के लिए 20 दावेदार

राकांपा मंत्रियों के विभाग
हसन मुश्रीफ चिकित्सा शिक्षा, धनंजय मुंडे खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, दत्तात्रेय भरणे खेल, युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास, अदिति तटकरे महिला और बाल विकास, माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग दिया गया है। नरहरि जिरवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, विशेष सहायता दी गई है। मकरंद पाटिल को राहत एवं पुनर्वास, जबकि बाबासाहेब पाटिल को सहकारिता विभाग दिया गया है।

Read More  बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदलापुर फर्जी पुलिस एनकाउंटर मामले में अब तक दोषी पुलिस वालों पर मामला दर्ज न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की

राज्य मंत्रियों के प्रभार
राज्य मंत्रियों में शिवसेना के आशीष जायसवाल को वित्त एवं योजना, कृषि, राहत एवं पुनर्वास, विधि, न्यायपालिका तथा श्रम विभाग दिया गया है। भाजपा की माधुरी मिसाल को शहरी विकास, परिवहन, सामाजिक न्याय, चिकित्सा शिक्षा, अल्पसंख्यक विकास विभाग दिया गया है। भाजपा के ही पंकज भोयर को गृह (ग्रामीण), आवास, स्कूली शिक्षा, सहकारिता एवं खनन विभाग दिया गया है। भाजपा की मेघना बोर्डिकर को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) विभाग दिया गया है।

Related Posts