लोनावाला में पानी में बह गए एक ही परिवार के 5 लोग, 2 शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

5 members of a family were washed away in water in Lonavala, 2 bodies recovered, search for the rest continues

लोनावाला में पानी में बह गए एक ही परिवार के 5 लोग, 2 शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

मुंबई: मुंबई से सटे लोनावाला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मानसून की छुट्टियां मनाने गए एक ही परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था।

मुंबई: मुंबई से सटे लोनावाला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मानसून की छुट्टियां मनाने गए एक ही परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। इसे रेलवे का झरना कहा जाता है और यह पानी भूसी डैम में प्रवेश करता है।

 

Read More मुंबई : डॉक्टर और महिला के बीच सेक्स चैट; 94 लाख रुपये की ठगी

2 शव बरामद
जो परिवार पानी में बहा है, उसमें 4 बच्चे और एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 2 शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी के 3 लोगों की तलाश जारी है। लोनावला शहर पुलिस टीम और शिव दुर्ग बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा है। भूसी डैम ओवरफ्लो होते ही ये पहला हादसा सामने आया है। 

Read More मुंबई : दही हांडी से जुड़े हादसों में 30 लोग घायल; 32 साल के व्यक्ति की मौत


जो परिवार पानी में बहा है, वह पुणे सैय्यद नगर का है। इस बात की जानकारी पुणे एसपी पंकज देशमुख ने दी है। जो शव बरामद हुए हैं, उसमें महिला की पहचान शाहीना परवीन के रूप में हुई है। उसकी उम्र 40 साल के लगभग है। वहीं जिस बच्ची का शव बरामद किया गया है, उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। 

Read More SCLR टॉप ब्रिज पर भारी जाम: RTI कार्यकर्ता की चेतावनी हुई सच

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News