मुंबई: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान; 

Mumbai: Announcement of contesting elections together with Uddhav Thackeray and Raj Thackeray;

मुंबई: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान; 

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल सामने आई है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। राउत ने कहा कि है कि शिवसेना यूबीटी और मनसे एक साथ मुंबई में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि मुंबई के साथ-साथ दोनों पार्टियां पुणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक और ठाणे नगर निगमों में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। संजय राउत ने यह भी विश्वास जताया कि मुंबई नगर निगम और ठाकरे बंधु मिलकर चुनाव जीतेंगे। राउत ने कहा है कि हम आपस में बातचीत कर रहे हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल सामने आई है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। राउत ने कहा कि है कि शिवसेना यूबीटी और मनसे एक साथ मुंबई में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि मुंबई के साथ-साथ दोनों पार्टियां पुणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक और ठाणे नगर निगमों में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। संजय राउत ने यह भी विश्वास जताया कि मुंबई नगर निगम और ठाकरे बंधु मिलकर चुनाव जीतेंगे। राउत ने कहा है कि हम आपस में बातचीत कर रहे हैं। राउत ने यह भी दावा किया है कि कोई भी अघोरी शक्ति आ जाए, तो भी वह वज्र मराठी लोगों को नहीं तोड़ सकता। गौरतलब को कि 20 साल बाद दोनों ठाकरे भाई जुलाई में मराठी अस्मिता के मुद्दे पर एकसाथ आए थे। उद्धव ठाकरे ने दिल्ली दौरे में कहा था कि वह गठबंधन को लेकर सिर्फ महाराष्ट्र में बोलेंगे। कांग्रेस ने दोनों भाईयों के साथ आने को पारिवारिक मामला बताया है।

 

Read More अमरावती : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन 

ठाकरे बंधुओं ने ठान लिया है
संजय राउत ने यह बड़ा ऐलान 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया। उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधुओं ने अब ठान लिया है। राउत ने कहा कि दोनों भाई मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद की जा रही है। इसके लिए सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास आघाड़ी के सभी घटक अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। मुंबई के बीएमसी चुनाव तीसरे और अंतिम चरण में होने की उम्मीद की जा रही है। संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ठाकरे बंधु मिलकर मुंबई, ठाणे, नासिक, कल्याण और छत्रपति संभाजीनगर सहित प्रमुख नगर निकायों में जीत हासिल कर सकते हैं। उद्धव और राज ठाकरे के बीच एक संयुक्त मोर्चे की अटकलें इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुईं जब दोनों नेता मराठी भाषा के मुद्दे पर एक साथ आए।

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

बीजेपी ने राउत पर किया पलटवार
बीजेपी ने राउत के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर ने कहा कि ठाकरे गुट एक अधीर दूल्हे की तरह है जिसने पहले ही अपने मन में गांठ बांध ली है। राउत को डर है कि राज ठाकरे के साथ गठबंधन के बिना उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। महाराष्ट्र में निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। खुद राज ठाकरे ने मुंबई में पदाधिकारियों की एक बैठक ली थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में चर्चा का विषय बने कबूतरों का दाना नहीं खिलाने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसमें राज्य ठाकरे ने कहा था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

Read More बीड़ : सस्पेंडेड पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कसाले ने गंभीर लगाए आरोप