राज का अडानी के खिलाफ मोर्चे को लेकर सख्त टिप्पणी, अब क्यों जागे महाविकास आघाड़ी के नेता...

Raj's strong comment regarding the front against Adani, why now the leaders of Mahavikas Aghadi woke up...

राज का अडानी के खिलाफ मोर्चे को लेकर सख्त टिप्पणी, अब क्यों जागे महाविकास आघाड़ी के नेता...

राज ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास परियोजना अडानी को देने पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि मुंबई में बड़ी परियोजना आ रही है, इसे अडानी को क्यों दिया गया। सब कुछ यहीं से शुरू होता है। अडानी के पास ऐसा क्या है जो एयरपोर्ट, कोयला सब कुछ संभाल सकता है? टाटा जैसी और भी कई बड़ी कंपनियां हैं।

मुंबई : धारावी पुनर्विकास परियोजना उद्योगपति गौतम अडानी को दिए जाने के विरोध में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार 16 दिसंबर को मोर्चा निकाला था। अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से इस मामले में टिप्पणी आई है। साथ ही मोर्चे को लेकर उन्होंने ठाकरे गुट पर सख्त टिप्पणी भी की है।

राज ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास परियोजना अडानी को देने पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि मुंबई में बड़ी परियोजना आ रही है, इसे अडानी को क्यों दिया गया। सब कुछ यहीं से शुरू होता है। अडानी के पास ऐसा क्या है जो एयरपोर्ट, कोयला सब कुछ संभाल सकता है? टाटा जैसी और भी कई बड़ी कंपनियां हैं।

Read More महाराष्ट्र : मंत्रियों में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को शामिल नहीं किया; समर्थकों में गुस्सा

आपको उनसे इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए डिज़ाइन मांगनी चाहिए थी। टेंडर निकाले जाने चाहिए थे। हमें जानना था कि वहां क्या होने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे गुट के मोर्चे की आलोचना की। राज ने कहा कि मेरा एकमात्र सवाल यह है कि महाविकास आघाड़ी के नेता अब क्यों जाग गए हैं?

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

इसकी घोषणा हुए 8 से 10 महीने हो गए होंगे, लेकिन फिर आज मोर्चा क्यों? क्या समझौता ठीक तरह से नहीं हो रहा है? इधर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत ने राज ठाकरे पर ताना मारते हुए कहा कि देश और लोकतंत्र बचाने का समय है। ऐसे वक्त में सभी मतभेद भुलाकर सभी एक साथ आकर लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए, यह हमारा मत है।

Read More संजय राउत के बीएमसी चुनाव से जुड़े बयान से माहौल गर्म

तानाशाही के खिलाफ लड़ने की मानसिक तैयारी है या नहीं, यह भूमिका स्पष्ट की जानी चाहिए। महाराष्ट्र में कई पार्टियां ऐसी हैं जो लगातार भूमिकाएं बदल रही हैं। महाराष्ट्र अखंड रहना चाहिए। मुंबई के साथ महाराष्ट्र की दलाली चल रही है। अगर वे इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हैं तो हम उन्हें आशा भरी नजरों से देखेंगे।

Read More नासिक : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, तीन लोगों की मौत