24 से 26 नवंबर के बीच बूंदाबांदी का अनुमान... गर्मी से राहत नहीं, लेकिन हवा हो जाएगी शुद्ध

Drizzle forecast between 24th and 26th November... No relief from heat, but the air will become pure.

24 से 26 नवंबर के बीच बूंदाबांदी का अनुमान...  गर्मी से राहत नहीं, लेकिन हवा हो जाएगी शुद्ध

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में धूल और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए कृत्रिम बारिश की बात कही थी। शिंदे ने बताया कि स्थानीय निकाय ने पहले ही दुबई स्थित एक कंपनी से संपर्क किया है। इस कंपनी के पास कृत्रिम बारिश कराने का अच्छा अनुभव है और इसके साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मुंबई : मुंबई में एक बार फिर बेमौसम बरसात हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश 24 से 26 नवंबर के बीच मुंबई महानगर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, बारिश से मुंबईकरों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन इससे शहर की एयर क्वॉलिटी में सुधार की उम्मीद है।

मुंबई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे पहले 8 और 9 नवंबर को भी यहां बेमौसम बरसात हुई थी। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उपनगर का अधिकतम पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस और शहर का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और उपनगर का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले उपनगर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था, लेकिन मंगलवार को इसमें बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से मुंबई के आसमान में बादलों का जमावड़ा हो सकता है, फिर 25 की दोपहर या शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 26 को भी बारिश होने का अनुमान है।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में धूल और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए कृत्रिम बारिश की बात कही थी। शिंदे ने बताया कि स्थानीय निकाय ने पहले ही दुबई स्थित एक कंपनी से संपर्क किया है। इस कंपनी के पास कृत्रिम बारिश कराने का अच्छा अनुभव है और इसके साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

हालांकि मुंबई में अगर दो दिनों तक बारिश होगी तो वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी। दिल्ली में इसी तरह क्लाउड सीडिंग की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही बारिश हो गई और सारा प्रदूषण धुल गया। बारिश से सरकार के कृत्रिम बारिश कराने में खर्च होने वाले लाखों रुपये बच सकते हैं।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले