महिला सहकर्मी के फिगर की तारीफ करना, उसे डेट पर चलने के लिए कहना यौन उत्पीड़न- कोर्ट

Complimenting female colleague's figure, asking her out on a date is sexual harassment: Court

महिला सहकर्मी के फिगर की तारीफ करना, उसे डेट पर चलने के लिए कहना यौन उत्पीड़न- कोर्ट

एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने दो पुरुष सहयोगियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की जो उसे लगातार कहते थे मैडम आपने खुदको बहुत मेंटेन रखा है... आपका फिगर बहुत अच्छा है... क्या मैम मेरे साथ बहार जाने के बारे में कुछ सोचा नहीं?

एक सत्र अदालत ने ‘फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव’ का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो रियल एस्टेट अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि एक महिला को यह कहना कि उसके पास एक सुंदर फिगर है, उसने खुद को ठीक से बनाए रखा और बार-बार उससे बाहर डेट पर जाने को कहना, या गंदी भाषा का इस्तेमाल करना भद्दे कमेंट करना यौन उत्पीड़न के दायरे में आता है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों के खिलाफ मामला बनता है।

अदालत ने रियल एस्टेट की एक कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर (42) और सेल्स मैनेजर (30) ऐसे ही यौन उत्पीड़न के मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें आरोपी को अग्रिम जमानत दी जाए। जज ए आर खान ने कहा कि हर मामले के अलग-अलग पहलू होते हैं। किसी मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरुरत होती है और किसी मामले में नहीं...sexual harassment...

Read More नासिक में अवैध दरगाह को तोड़ने पहुंची टीम पर लोगों की भीड़ ने किया पथराव 

04_06_2023-court_order_23431911

Read More नांदेड़ : खाद्य विषाक्तता; 31 छात्र अस्पताल में भर्ती 

एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने दो पुरुष सहयोगियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की, जो उसे लगातार कहते थे: "मैडम, आपने खुदको बहुत मेंटेन रखा है... आपका फिगर बहुत अच्छा है... क्या मैम, मेरे साथ बहार जाने के बारे में कुछ सोचा नहीं?'

Read More लातूर : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी; तीन गिरफ्तार

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी अग्रिम जमानत सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने कहा कि गवाहों के बयान और दस्तावेजों से पता चलता है कि 1 मार्च से 14 अप्रैल के बीच आरोपी ने महिला का यौन उत्पीड़न किया। अदालत ने यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि उनका व्यवहार गंदी भाषा का इस्तेमाल करने और महिला की मर्यादा भंग करने जैसा है...sexual harassment....

Read More लातूर: कांस्टेबल कर रहा ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन; 11 किलो 66 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त, 14 दिन की पुलिस हिरासत