दिल्‍ली में अगले महीने की 4 से 15 तारीख तक सड़कों पर सम-विषम योजना लागू की जाएगी

दिल्‍ली में अगले महीने की 4 से 15 तारीख तक सड़कों पर सम-विषम योजना लागू की जाएगी

दिल्‍ली में चार नवंबर से 15 नवंबर तक सड़कों पर सम-विषम योजना लागू की जाएगी। इसका उद्देश्‍य दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण के उच्‍च स्‍तर से निपटना है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस सिलसिले में पाबंदियां दुपहिया वाहनों, चिकित्‍सा संबंधी आपात स्थिति में उपयोग किए जा रहे वाहनों और महिलाओं और स्‍कूली बच्‍चों को ले जा रहे वाहनों पर लागू नहीं होंगी। उन्‍होंने कहा कि रविवार को छोड़कर यह योजना प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगी। इसका उल्‍लंघन करने पर चार हजार रूपये का जुर्माना देना पड़ेगा।

यह योजना उन गाडि़यों पर भी लागू होगी जो दूसरे राज्‍यों से आती हैं। इस योजना के तहत सम और विषम नंबरों की गाडि़यां एक दिन छोड़कर चलेंगी।

Read More मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट

Related Posts