मुंबई में 4 दिसंबर से 2 जनवरी तक 144 लागू होने की खबरों को जॉइंट सीपी ने बताया अफवाह...

Joint CP told the news of implementation of 144 in Mumbai from December 4 to January 2 as a rumour...

मुंबई में 4 दिसंबर से 2 जनवरी तक 144 लागू होने की खबरों को जॉइंट सीपी ने बताया अफवाह...

मुंबई में धारा 144 लागू होने की खबरों को जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि यह गलत है और इससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है। दरअसल शुक्रवार को कुछ मीडिया चैनलों के हवाले से चलाया जा रहा था कि मुंबई में 4 दिसंबर से 2 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई और इसके तहत पूरे शहर में कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

मुंबई: मुंबई में धारा 144 लागू होने की खबरों को जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि यह गलत है और इससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है। दरअसल शुक्रवार को कुछ मीडिया चैनलों के हवाले से चलाया जा रहा था कि मुंबई में 4 दिसंबर से 2 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई और इसके तहत पूरे शहर में कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा, 'ऐसी अफवाह है कि सीआरपीसी की धारा 144 मुंबई में लागू है। यह गलत और कंफ्यूजन पैदा करने वाला है। हर 15 दिन में उन लोगों के लिए अडवाइजरी जारी की जाती है जो शहर में अवैध रूप से रैली निकालकर शांति भंग करना चाहते हैं। इसका लोगों के जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।'

Read More मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी कार्यकारिणी नहीं बना सकी वर्षा गायकवाड़

विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा, 'मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि ऐसी गलत अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही भ्रम फैलाएं।' गौरतलब है कि शुक्रवार को ऐसी खबर थी कि मुंबई में 4 दिसंबर से 2 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। कहा जा रहा था कि शहर में शांति सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Read More मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का नाम लेकर महिला से ₹4 लाख रुपए की साइबर ठगी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News