मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अब उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया  

Mumbai: Former Chief Minister Ashok Chavan now invites Uddhav Thackeray to join the government

मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अब उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया  

महाराष्ट्र में बड़े सियासी खेला की अटकलों के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अब उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा है कि उद्धव ठाकरे आएं तो अच्छा होगा। गौरतलब हो कि मानसून सत्र में अंबादास दानवे की विदाई के मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में आने का ऑफर दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं की विधान परिषद के सभापति के कक्ष में मिले। इससे सियासी पारा चढ़ गया था। यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुका था।

मुंबई: महाराष्ट्र में बड़े सियासी खेला की अटकलों के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अब उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा है कि उद्धव ठाकरे आएं तो अच्छा होगा। गौरतलब हो कि मानसून सत्र में अंबादास दानवे की विदाई के मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में आने का ऑफर दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं की विधान परिषद के सभापति के कक्ष में मिले। इससे सियासी पारा चढ़ गया था। यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुका था। फडणवीस और आदित्य ठाकरे की एक होटल में भी मुलाकात हुई थी। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि शिवसेना यूबीटी और बीजेपी फिर से करीब आने वाले हैं। अब चव्हाण ने उद्धव ठाकरे को सरकार में आने का निमंत्रण देकर खलबली मचा दी है। अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ी थी। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

 

Read More पुणे : गोखले संस्थान के सचिव धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार

चव्हाण ने दिया सीधा प्रस्ताव
पूर्व सीएम और बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने भी उद्धव को सीधा प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे आएं, तो अच्छा होगा। चव्हाण ने कहा कि राजनीति में दोस्त रातों रात दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन रातों रात दोस्त। चव्हाण के बयान ने उन अटकलों और हवा दे दी है। जिनमें यह कहा जा रहा है कि क्या उद्धव और फडणवीस फिर साथ आएंगे। यह सब ऐसे वक्त पर हो रहा है जब शिवसेना यूबीटी और मनसे के साथ मिलकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शनिवार को सीएम फडणवीस और आदित्य ठाकरे के एक ही होटल में देखे जाने पर भी काफी चर्चा हुई थी। तब दोनों दलों ने स्पष्ट किया कि यह महज एक संयोग था।

Read More मुंबई: मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर गैर-मराठी भाषी समुदायों के लोगों पर किया हमला ; पांच घटनाओं की सूची

महाराष्ट्र में बदलेंगे समीकरण
स्थानीय निकाय चुनावों में एक बार फिर से सियासी समीकरण बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अगर उद्धव बीजेपी के साथ नहीं जाते हैं और वे अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर लड़ते हैं तो महाराष्ट्र में वोट पैटर्न बदल सकता है। उद्धव ठाकरे के पास अभी तीन विकल्प हो गए हैं। पहला एमवीए में रहना, दूसरा राज के साथ जाने का है। तीसरा बीजेपी के संभावना तलाशने का। जिसका ऑफर फडणवीस ने दिया था। महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीति में सबसे ज्यादा मुश्किल एकनाथ शिंदे के सामने हैं। उनके कई मंत्री विवादों में घिरे हैं हालांकि माणिकराव काेकाटे के रमी वीडियो प्रकरण से फिलहाल शिंदे के मंत्री की चर्चा कम हो गई है।

Read More  जलगांव : हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल