शिंदे गुट का एक भी MLA नाखुश नहीं... रोज नए फैसले ले रही सरकार- मंत्री चंद्रकांत पाटिल

Not a single MLA of Shinde faction is unhappy... the government is taking new decisions every day - Minister Chandrakant Patil

शिंदे गुट का एक भी MLA नाखुश नहीं... रोज नए फैसले ले रही सरकार- मंत्री चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को दावा किया कि शिंदे गुट का एक भी विधायक नाखुश नहीं है और प्रदेश सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है. मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि एकनाथ शिंदे -देवेंद्र फडणवीस सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं और कोई भी विधायक नाखुश नहीं है.

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को दावा किया कि शिंदे गुट का एक भी विधायक नाखुश नहीं है और प्रदेश सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है. मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि एकनाथ शिंदे -देवेंद्र फडणवीस सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं और कोई भी विधायक नाखुश नहीं है.

चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ''पहले दिन से ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार, जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया था कि यह सरकार जल्द गिर जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ." मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के फायदे के लिए हर रोज नए फैसले ले रही है.

Read More पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुणे शहर में हुई भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई थी और इसकी जांच की जाएगी. चंद्रकांत पाटिल ने कहा, "भारी बारिश के कारण पुणे जिले को नुकसान हुआ है. मैं जिला अधिकारी से बात करूंगा और उनसे नुकसान का आकलन करने के लिए कहूंगा."

Read More मुंबई : मंत्री नितेश राणे को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग...

वहीं पुणे में बढ़ते यौन शोषण के मामलों के बारे में पूछे जाने पर चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ''संरक्षक या प्रभारी मंत्री के रूप में मैं जिले से संबंधित हर एक विषय की समीक्षा करूंगा. मैं विभिन्न विषयों पर नौ समीक्षा बैठकें आयोजित करूंगा. पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाऊंगा.''

Read More महाराष्ट्र : कोंकण, घाटमाथा, विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट... अन्य हिस्सो में होगी हल्की वर्षा

उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के उपायों के साथ-साथ कुछ जन जागरूकता कार्यक्रमों पर भी समीक्षा बैठक में चर्चा की जाएगी. आपको बता दें कि चंद्रकांत पाटिल पुणे के प्रभारी मंत्री भी हैं. वे सावित्रीबाई फुले, पुणे विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित 'मुक्त संवाद' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे.

Read More मुंबई : महाराष्ट्र का इस्लामपुर कस्बा अब कहलाएगा ईश्वरपुर