राज्य की ९ मनपा चुनावों का काउंटडाउन शुरू...

The countdown for the state's 9 municipal elections begins...

राज्य की ९ मनपा चुनावों का काउंटडाउन शुरू...

मुंबई : वोटर्स आप तैयार रहें। राज्य की ९ मनपा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसके लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। पनवेल, मीरा-भायंदर, भिवंडी-निजामपुर, संभाजीनगर, लातूर, परभणी, चंद्रपुर, मालेगांव और नांदेड़-वाघाला मनपा चुनाव के लिए वॉर्डवार प्रारूप मतदाता सूची आगामी १३ अगस्त को जारी की जाएगी। इस पर २२ अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव दिए जा सकते हैं। वॉर्डवार अंतिम मतदाता सूची २ सितंबर को जारी की जाएगी।

भारत चुनाव आयोग द्वारा तैयार और ३१ मई २०२२ को अस्तित्व में आनेवाले विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का इस चुनाव में विचार किया जाएगा।‌ यह मतदाता सूची वॉर्डवार विभाजित करने के बाद उसे प्रारूप के रूप में १३ अगस्त को जारी किया जाएगा। उस पर २२ अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव मंगाए जाएंगे।

Read More देरी के बाद आखिरकार खुला विक्रोली फुट ओवर ब्रिज (FOB), यात्रियों को मिली बड़ी राहत

वॉर्डवार मतदाता सूची तैयार करते समय विधानसभा चुनाव क्षेत्र की मतदाता सूची के आधार पर वॉर्डवार मतदाता सूची में वोटरों के नाम और पते स्थाई रखे जाते हैं। इस मतदाता सूची में वोटर का नाम शामिल करना या निकालना अथवा नाम और पते में सुधार करना आदि कार्र्रवाई राज्य चुनाव आयोग द्वारा नहीं की जाती।

Read More  मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 साल के छात्र की मौत, चार अन्य घायल

आपत्तियां और सुझाव के आधार पर केवल मतदाता सूचियों को विभाजित करते समय लिपिक द्वारा की गई गलतियां, गलती से वोटर के वॉर्ड में बदलाव होना, विधानसभा की सूची में नाम है, लेकिन वॉर्ड की सूची में नहीं है आदि के संबंध में सुधार किया जाता है।

Read More मुंबई: गैरहाजिर अफसरों पर प्रशासन का शिकंजा, एसआईआर अभियान में सख्ती

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News